भीषण सड़क हादसे में 7 की मौत: तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर कार पर पलटी… 2 बच्चों सहित सात की चले गई जान… दो की हालत गंभीर

तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर कार पर पलटी

डेस्क। मध्य प्रदेश के सीधी में भीषण सड़क हादसे की खबर है. एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर कार पर पलट गया. इस खौफनाक हादसे में 2 बच्चों समेत सात लोगों की जान चली गई है. इस हादसे की जानकारी सीधी कलेक्टर साकेत मालवीय ने दी है.

दर्दनाक सड़क हादसे में 7 लोगों ने गंवाई जान
मध्य प्रदेश के सीधी जिले में गुरुवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे में बल्कर ट्रक ने बोलेरो को कुचल दिया है, जिसमें 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना करीब 11.00 बजे सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. जिला मुख्यालय समेत आसपास के तीन थानों की पुलिस और प्रशासन घटनास्थल पर पहुंच गया है. घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है.

सीधी जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. रवींद्र सिंह ने बताया कि दुर्घटना सीधी-टिकरी मार्ग पर डोल गांव के पास हुई. उन्होंने कहा कि डम्पर-ट्रक पहले एसयूवी से टकराया और बाद में उस पर पलट गया, जिससे 7 लोगों की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची.

टिकरी मार्ग के डोल में हुआ हादसा
सीधी टिकरी मार्ग के डोल में हुए इस दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही जिला मुख्यालय समेत आस-पास के तीन थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है. जानकारी के मुताबिक, हादसे में जिन 7 लोगों की मौत हुई है.उसमें 2 बच्चे भी शामिल हैं. घायल हुए दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अवैध रेत पर कार्रवाई करने पहुंची वन टीम को...

पेंड्रा। जिले के हर्री गांगपुर के बैगानटोला नदी क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची वन विभाग की टीम...

मंत्रालय में नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी : जॉब...

धमतरी। मंत्रालय में नौकरी और छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल का आवास दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में धमतरी...

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी : जंगल में...

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी कामयाबी मिली है। भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के उतला...

CG News: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। देवरी थाना क्षेत्र के परसुली गांव के...