भिलाई में मेडिकल साइंस का शानदार कारनामा: एक्सीडेंट में ट्रक ने कुचले दोनों पैर, डॉक्टरों ने दी पैर काटने की नसीहत, SBS हॉस्पिटल भिलाई में इलाज के बाद अब मरीज फिट एंड फाइन; जानिए

भिलाई। एक युवक का एक्सीडेंट में दोनों पैर खराब हो गया था। इस मुश्किल मेडिकल केस का सफलता पूर्वक इलाज SBS हॉस्पिटल भिलाई में हुआ है। यह केस उम्दा के रहने वाले डीकेंद्र का है। जिसकी उम्र 22 वर्ष है। आपको बता दें, 6 जनवरी 2023 के दिन युवक बाइक पर जा रहा था। सामने से आ रहे ट्रक से टकराया और ट्रक इसके पैर को कुचलता हुआ आगे बढ़ गया। जिससे डीकेंद्र के दोनों पैर गंभीर रूप से घायल हो गये थे, फिर डीकेंद्र को जल्दी से सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां जाने के बाद वहा के विशेषज्ञो ने प्राथमिक इलाज दिया और हायर सेंटर, रायपुर में भेज दिया, वहां जाने के बाद वहां के विशेषज्ञो ने मरीज का सामान्य ड्रेसिंग करके घर भेज दिया उसके बाद डीकेंद्र एक हफ्ता तक घर में रहा, जब पैरों से बदबू आने लगी, तो मरीज को फिर से सरकारी अस्पताल ले जाया गया, वहा जाने पर डॉक्टरों ने कहा कि मरीज का पैर काटना होगा।

वहाँ से परामर्श के बाद वे लोग 13 जनवरी को मरीज को पावर हाउस स्थित, एसबीएस अस्पताल में लाया गया, वहां डॉक्टर ने चेक किया तो बताया की मरीज के पैरों में गैंगरीन हो गया है। इस वजह से उसके पैरों से बदबू आ रही थी, फिर मरीज के पैरो के गैंगरीन को ठीक किया और हड्डी रोग विशेषज्ञ से परामर्श कर के उसके पैरों को नॉर्मल किया, एसबीएस हॉस्पिटल में मरीज़ का डॉपलर टेस्ट किया गया, जिससे यह पता लगा कि मरीज़ के पैरों में सिर्फ 10% प्रतिशत ही खून का दौरा हो रहा है।

यह जानने के बाद मरीज़ को आईसीयू में रखा गया और उसका इलाज किया गया, लगभग 15 दिन तक आईसीयू में रहने के बाद मरीज़ की हालत में सुधार दिखायी देना शुरू हुआ, डॉक्टर बताते हैं कि उसके पैरों में अत्याधिक गहरे घाव थे जिस वजह से उसके पैरों को सही सलामत बचा पाना मुश्किल था। मगर एसबीएस के डॉक्टर ने बहुत ही सावधानी से मरीज़ के पैरों को बचा लिया, जहां दूसरे अस्पताल में बताया गया था कि मरीज के पैर को काटना होगा वही एसबीएस के डॉक्टरों ने ठीक कर दिखाया।

मरीज के पैर के अंगूठे का सिर्फ एक छोटा सा हिस्सा काटना पड़ा बाकी पुरा पैर बचा लिया गया मरीज बेहद खुश हुआ, सारी परेशानियों को हल करने के बाद आखिरी में एसबीएस के विशेषज्ञयों ने प्लास्टिक सर्जन को बुलाकर मरीज की प्लास्टिक सर्जरी भी करवायी और अब मरीज बिलकुल स्वस्थ है और वह खुद अपने पैरों पर चलकर अपने घर गया। मरीज (डीकेंद्र) का सारा इलाज का खर्चा आयुष्मान भारत योजना के तहत किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 1235 पदों पर निकली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ ने राज्य में बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। तीनों पावर कंपनियों में विभिन्न श्रेणियों के कुल 1235...

भिलाई में 15 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार,...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के खम्हरिया क्षेत्र में स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

डबल मर्डर का खुलासा : 65 साल का आरोपी...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची की हत्या के...

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सर्वोच्च न्यायालय ने भूपेश बघेल की उस याचिका को खारिज...