दुर्ग में राष्ट्रीय किसान क्रांति मोर्चा के उपाध्यक्ष पर जानलेवा हमला: बदमाशों ने रॉड, हॉकी डंडों समेत चाकू से किया वार… CCTV कैमरों में कैद हुई तस्वीरें

भिलाई। दुर्ग के अमलेश्वर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां अज्ञात बदमाशों द्वारा अम्लेश्वर के खुड़मुड़ा खार में खारुन रिवर फ्रंट के अध्यक्ष और राष्ट्रीय किसान क्रांति मोर्चा के उपाध्यक्ष भुवनेश्वर सोनकर पर जानलेवा हमला किया गया। हमला करने वाले तीनों बदमाश चेहरे पर नकाब लगाए हुए थे। बाइक सवार अज्ञात नकाबपोश बदमाशो ने रॉड, हॉकी डंडों समेत चाकू से हमला किया।

बेदम पिटाई करने के बाद जब भुवनेश्वर बेहोश होकर जमीन पर गिरने पर मृत समझकर तीनो बदमाश थाने के सामने से नकाब पहनकर बेखौफ फरार हो गए। हालांकि सीसीटीवी कैमरों में फरार होते हुए बदमाशो की तस्वीर कैद हो गई है । इतनी बड़ी वारदात के बावजूद पुलिस ने मामूली धाराओं में FIR की की है। अभी तक अज्ञात बदमाशो की गिरफ्तारी नहीं हुई है। घटना 5-6 जून दरमियान की है। सुबह 5 से 6 बजे के बीच अपने फॉर्म हाउस पर काम करते हुए अज्ञात बदमाशो ने जानलेवा हमला किया। मामला अम्लेश्वर थाना इलाके का है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG – चुनाव ड्यूटी में लगे पुलिस जवान ने...

चुनाव ड्यूटी में लगे पुलिस जवान ने कई जगह की ताबड़तोड़ फायरिंग कवर्धा। शराब के नशे में धुत्त एक पुलिस जवान ने देर रात अपनी...

लोकतंत्र के महापर्व में सुबह से वोट रूपी आहुति...

रायपुर, भिलाई। लोकतंत्र का महापर्व यानी लोकसभा चुनवा के तीसरे चरण के लिए छत्तीसगढ़ के 7 लोकसभा सीट दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, सरगुजा, रायगढ़...

राधिका खेड़ा बीजेपी में हुई शामिल, बोली – राम...

रायपुर। देश में लोकसभा चुनाव के बीच विवाद की स्थिति बनने के बाद हाल ही में कांग्रेस से इस्तीफा दे चुकीं राधिका खेड़ा मंगलवार...

रायपुर लोकसभा में 38 अभ्यर्थी मैदान में: सुबह 7...

रायपुर। रायपुर लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत 7 मई की सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा। मतदान की समाप्ति 6 बजे शाम को...

ट्रेंडिंग