दुर्ग में युवक पर जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपी अरेस्ट… गाली-गलौज करते हुए सड़क पर पटक-पटक कर किया लहूलूहान; जानिए पूरा मामला

दुर्ग। दुर्ग में एक युवक के ऊपर 3 लोगों ने प्राणघातक हमला किया था। दरहसल पुरानी रंजिश की बात को लेकर 7 जून को विश्वा मित्र यादव को अंजोरा शीतला तालाब आबादी पारा के पास विस्टो यादव गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट किया। घटना में विश्वा मित्र घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। जिसे निजी अस्पताल दुर्ग में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। यह मामला अंजोरा चौकी थाना क्षेत्र का है।

अब तीनों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने धारा 307, 294, 323, 506 बी के तहत जुर्म दर्ज किया है। CSP दुर्ग वैभव बैंकर ने बताया कि आबादी पारा अंजोरा चौकी अंजोरा निवासी विस्टो यादव, श्रवण यादव और किशन यादव ने गाव के विश्व मित्र यादव के साथ वाद विवाद हुआ था चौकी प्रभारी अंजोरा पवन देवांगन के द्वारा आरोपी को पकड़ने के लिए टीम बनाई गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने विस्टो, किशन, श्रवण को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने विश्वामित्र पर प्राणघातक हमला करना स्वीकार किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...