BJYM भिलाई ने सुपेला संडे मार्किट में किया नुक्कड़ नाटक… सीएम बघेल, मंत्री लखमा, राहुल गांधी और MLA यादव का मुखौटा लगाकर बेचे शराब… लोगों के बीच चलाया “सेल्फी विथ पब्लिक” अभियान

भिलाई। भारतीय जनता युवा मोर्चा के आवाहन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला भिलाई के अध्यक्ष अमित मिश्रा के नेतृत्व में संडे बाजार, सुपेला में नुक्कड़ नाटक किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भूपेश बघेल, कवासी लखमा, राहुल गांधी, देवेंद्र यादव का मुखौटा लगाकर शराब बेचने निकले और आम नागरिक और राहगीरों से “सेल्फी विथ पब्लिक” अभियान चलाकर जनता के जागरूकता लाने यह कार्यक्रम किया गया।

भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा ने कहा की राज्य की भूपेश बघेल की सरकार ने अपने घोषणापत्र में साढ़े चार वर्ष पूर्व गंगाजल हाथ में लेकर सौगंध खाए थे की पूर्ण शराबबंदी होगी। किंतु आज तक नही हुई बल्कि 2000 करोड़ रुपए की शराब घोटाला ईडी ने उजागर किया। नकली शराब, अवैध शराब की बिक्री जोरों पर है। इस पर सरकार कोई कार्यवाही नहीं करती। नशाखोरी से कई घर बर्बाद हो रहे है। जनता से किए गए वादाखिलाफी के विरोध में यह जनजागरुकता अभियान चलाया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा, महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, भाजपा जिला मंत्री विजय जायसवाल, मंडल अध्यक्ष रूपराम साहू, महामंत्री गोवर्धन साहू, पुरुषोत्तम देवांगन, भाजयुमो जिला मंत्री सौरभ चटर्जी, राम शर्मा, कोषाध्यक्ष मोनिश काले, भाजयुमो सुपेला मंडल अध्यक्ष मनीष पिपरोल, वैशाली मंडल अध्यक्ष विनय सेन, कैंप मंडल अध्यक्ष नवीन सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी मोरध्वज वर्मा, अरुण उपाध्याय, हरिओम चौहान, केशव पासवान, सोनू संहारे, अनिल सोनकर , रवि गणवीर मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

आकाशीय बिजली का कहर, खेत में काम कर रहे...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में शनिवार को आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। ग्राम सलोरा में खेत...

तुमकला गांव में रोटरी क्लब ऑफ भिलाई पिनेकल ने...

भिलाई। कुपोषण और एनीमिया जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान की दिशा में पहल करते हुए रोटरी क्लब ऑफ भिलाई पिनेकल ने तुमकला गांव...

कारोबारी के घर ED और IT की रेड, दस्तावेजों...

बलौदाबाजार। जिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आयकर विभाग (IT) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कारोबारी राजकुमार सराफ के निवास पर...

रुंगटा पब्लिक स्कूल में अलंकरण समारोह 2026: नवगठित छात्र...

भिलाई: संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स (SRGI) के तत्वावधान में संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 'अलंकरण समारोह-2026' (Investiture...