सुपेला अस्पताल में लगेगा सोलार प्लांट: CREDA सदस्य विजय साहू ने किया सर्वे

भिलाई। छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण क्रेडा ऊर्जा विभाग छ.ग. शासन द्वारा अपारम्परिक ऊर्जा स्त्रोतो को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऊर्जा के वैल्पिक स्त्रोतों पर बहुत ही तेज गति से सौर ऊर्जा के क्षेत्र में निरंतर प्रयास किये जा रहे है। सोमवार को विजय साहू (सदस्य क्रेडा रायपुर), क्रेडा के अधिकारीयों एवं स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा अधिकारीयों द्वारा लाल बहादुर शास्त्री सिविल अस्पताल सुपेला भिलाई, जिला-दुर्ग (छ.ग.) में सौर संयंत्र (ऑन ग्रिड) हेतु स्थल सर्वे किया गया।

सर्वे के दौरान अस्पताल में 100 किलो वॉट क्षमता के सोलर पॉवर प्लांट (ऑन ग्रिड) सौर संयंत्र स्थापना कार्य हेतु प्रस्तावित किया गया है। क्रेडा विभाग के अधिकारीयों को आवश्यक प्रस्ताव प्रेषित करने के निर्देश दिये गये है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा अधिकारीयों द्वारा विजय साहू को अवगत कराया गया कि अस्पताल में 50 बिस्तर की स्वीकृति है, किन्तु वर्तमान में अस्पताल में 100 बिस्तर संचालित हो रहा है। जिसके कारण डॉक्टरों की कमी होने से अस्पताल में 100 बिस्तर की व्यवस्था प्रभावित हो रही है। जिसके लिए 01 Diagnogists, 04 Medical Officers & 01- Radiologists की अत्यंत आवश्यकता होने के संबंध में प्रभारी अधिकारी स्वामी देव भूपेन्द्र के द्वारा क्रेडा सदस्य को अवगत कराया गया है।

आज के सौर संयंत्र (ऑन ग्रिड) हेतु स्थल सर्वे में जिसमें विजय साहू (सदस्य क्रेडा), धर्मराज शर्मा (अध्यक्ष गांधी विचार यात्रा छ. ग.), क्रेडा विभाग के अधिकारीयों एवं स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा अधिकारीयों, प्रदीप शाह साकेत कुशवाहा, अमित वर्मा, निखिल शर्मा एवं अन्य व्यक्ति अधिक संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम के संबंध में फोटाग्राफ्स प्रकाशनार्थ हेतु आपकी ओर सादर संप्रेषित।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रुंगटा पब्लिक स्कूल में अलंकरण समारोह 2026: नवगठित छात्र...

भिलाई: संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स (SRGI) के तत्वावधान में संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 'अलंकरण समारोह-2026' (Investiture...

‘राष्ट्रहित सर्वोपरि’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले CM...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इस निर्णय को...

दुर्ग में दर्दनाक हादसा : शिवनाथ नदी के तेज...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शिवनाथ नदी के छातागढ़ क्षेत्र में एक बार फिर दर्दनाक हादसा सामने आया है। जन्मदिन मनाने पहुंचे दोस्तों के...

CG Crime : घर से निकालने का डर दिखाकर...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक 14 साल की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने उसके 37 साल के पिता...