Earthquake: एक बार फिर कांपी धरती, देश के कई हिस्सों में भूकंप के तेज झटके, जानें कितनी थी तीव्रता

डेस्क : दिल्ली-NCR सहित उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। EMSC ने जानकारी दी है कि जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ से 30 किमी दक्षिण पूर्व में रिक्टर पैमाने पर 5.7 तीव्रता का भूकंप आया।

जम्मू-कश्मीर के डोडा में आज दोपहर 1:33 बजे रिक्टर पैमाने पर 5.4 तीव्रता का भूकंप आया। श्रीनगर के एक स्थानीय निवासी का कहना है, “भूकंप से स्कूली बच्चे डर गए। दुकानों में मौजूद लोग बाहर निकल आए। यह डरावना था। यह पिछले हफ्ते आए झटकों से ज्यादा तेज था…”

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. ओपी मिश्रा ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के डोडा में आज 5.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप के झटके हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, पंजाब और आसपास के सभी इलाकों में महसूस किए गए। हो सकता है कि आफ्टरशॉक मुख्य झटके से कम परिमाण का हो।

फिर से आ सकता है भूकंप
भूकम्प विज्ञान, दिल्ली के निदेशक ओपी मिश्रा ने बताया कि मंगलवार की दोपहर 1:33 बजे जम्मू-कश्मीर के डोडा में 5.4 रिक्टर स्केल का एक भूकंप आया। 5.4 की तीव्रता का भूकंप मध्यम से ताकतवर भूकंप की श्रेणी में आता है। कई क्षेत्रों में झटके महसूस किए गए हैं। 4 से 4.4 रिक्टर पैमाने तक के भूकंप की दोबारा संभावना बनी हुई है। इस भूकंप का चक्रवात बिपरजॉय से कोई संबंध नहीं है।

भारत सहित पाकिस्तान और चीन में भी महसूस हुए भूकंप के झटके
भारत के उत्तरी हिस्से में जहां मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए वहीं पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान और चीन में भी मंगलवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गई है। ये भूकंप 1 बजकर 33 मिनट पर आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में था। इसकी गहराई जमीन से 6 किलोमीटर अंदर थी और रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.4 मापी गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...