दुर्ग: कम्प्यूटर शिक्षक, व्यायाम शिक्षक सहित इन पदों की संविदा नियुक्ति के लिए कर सकते है दावा आपत्ति, 15 जून तक है लास्ट डेट

दुर्ग। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में कंप्यूटर शिक्षक, व्यायाम शिक्षक, सहायक शिक्षक विज्ञान एवं ग्रंथपाल पद पर संविदा नियुक्ति हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों के परीक्षण उपरान्त पात्र एवं अपात्र की सूची प्रकाशित की गई है। आवेदक 15 जून 2023 तक कार्यालयीन समय सुबह 10 बजे से 05 बजे के मध्य दावा आपत्ति कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग में प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त दावा आपत्ति पर विचार नही किया जाएगा।

जिला शिक्षा अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार यदि किसी आवेदक का नाम दावा आपत्ति सूची में नही है तथा उन्होंने आवेदन डाक के माध्यम से प्रेषित किया था, ऐसी स्थिति में आवेदक से आवेदन के साथ रजिस्ट्री अथवा स्पीड पोस्ट के रसीद की मूल प्रति प्रस्तुत किए जाने पर जांच उपरांत आवेदन स्वीकार किए जाने के संबंध में विचार किया जायेगा। दावा आपति हेतु आवेदन प्राप्त होने के उपरान्त 17 जून तक मेरिट सूची प्रकाशित की जाएगी। जिसका अवलोकन वेबसाईट durg.nic.in में किया जा सकता है। साक्षात्कार हेतु सूचना पृथक से वेबसाईट पर प्रकाशित की जाएगी। दावा आपति मूल आवेदन के साथ संलग्न दस्तावेजों से अंकित जानकारी में त्रुटि के संबध की जा सकेगी। नए दस्तावेज स्वीकार नहीं किये जायेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन :...

दुर्ग। इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) की ओर से बीआईटी कॉलेज दुर्ग में आयोजित 11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन...

दुर्ग में सिद्धितप महामहोत्सव का भव्य समापन : 7,500...

दुर्ग। श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट एवं शासन स्पर्श वर्षावास समिति, दुर्ग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सिद्धितप पारणा महामहोत्सव का मंगलवार...

बीजापुर में माओवादी डंप का भंडाफोड़ : SLR-INSAS समेत...

बीजापुर। जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बलों को सर्चिंग और डिमाइनिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। बेदरे थाना क्षेत्र के...

कांग्रेस के 307 ब्लॉक अध्यक्षों को प्रशिक्षण : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की ओर से प्रदेशभर के ब्लॉक अध्यक्षों के लिए चलाए गए संभागवार प्रशिक्षण अभियान का मंगलवार को समापन हो गया। अभियान...