CG में इन जगहों में इतने दिन बंद रहेंगे शराब दुकान: सामान्य/सार्वजनिक अवकाश की भी घोषणा

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार त्रिस्तरीय पंचायतों के 198 सीटों जिसमें जिला पंचायत, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच, पंच के लिए, आगामी 27 जून को मतदान होना है। इसके मद्देनजर राज्य शासन ने त्रिस्तरीय पंचायत आम/उप निर्वाचन 2023 हेतु संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व से लेकर 27 जून मतगणना समाप्ति तक शुष्क अवधि/दिवस घोषित किया है। ज्ञात हो कि त्रिस्तरीय पंचायतों के लिए मतगणना, मतदान के दिन ही मतदान केंद्रों में की जाएगी। अतः मतगणना समाप्ति तक संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में शुष्क दिवस रहेगा।

राज्य शासन ने त्रिस्तरीय पंचायतों के आम/उप निर्वाचन के तहत् आगामी 27 जून को संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के लिए सार्वजनिक/सामान्य अवकाश की घोषणा भी की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...