CG में लव, SEX और धोखे का मामला: युवक बार-बार कॉल, मैसेज करके बोलता था – तुम हर रोज मेरे सपनों में आती हो… युवती फंस गई चंगुल में… पहले दोस्ती कर प्रपोज किया, फिर कई सालों तक शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म

CG में लव, SEX और धोखे का मामला

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में लव, सेक्स और धोखे का मामला सामने आया है। युवक ने पहले दोस्ती करने के लिए युवती से कहा- तुम हर रोज मेरे सपनों में आती हो। इसके बाद युवती के साथ दोस्ती की और प्यार का इजहार भी किया। आप मेरे सपनों में आती हो वाली बात सुनकर युवती हर रोज युवक से बातचीत करने लगी। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव का रहने वाले युवक ने युवती को कॉल करके कहा कि, मैं आपसे प्यार करता हूं। बस फिर क्या था युवती भी आरोपी के चंगुल में फंस गई।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक का नाम बिजेश कुमार मरकाम (24) है, जो फरसगांव के खुटपदर का रहने वाला है। साल 2020 में इसने एक युवती का फोन नंबर अरेंज किया। फिर बार-बार उसे कॉल और मैसेज करता रहा। हालांकि शुरुआती दिनों में युवती की तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया था। लेकिन, धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई।

दोनों के बीच काफी लंबी बातचीत होती थी। युवक ने युवती को प्यार में फंसाकर शादी का वादा किया। जिसके बाद कई बार उसका रेप किया। फिर आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया। जिसके बाद युवती 15 जून को फरसगांव थाना पहुंची और मामला दर्ज कराया। FIR होने के बाद पुलिस ने आरोपी ब्रिजेश को घर से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...