भिलाई और रिसाली के BJP पार्षदों को मिली बड़ी जिम्मेदारी: अमित शाह के दुर्ग दौरे को लेकर भिलाई की भूमिका अहम, जिलाध्यक्ष संग मीटिंग में बनाई स्ट्रेटेजी

  • भिलाई निगम के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह बोले- तैयारी में बनाई गई रणनीति, कई बिंदुओं पर चर्चा
  • बैठक में भिलाई के अलावा रिसाली निगम के पार्षद भी रहें मौजूद

भिलाई। 22 जून को केंद्रीय मंत्री अमित शाह दुर्ग दौरे पर आएंगे। भिलाई और रिसाली निगम के भाजपा पार्षदों ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण बैठक की। यह बैठक भिलाई के सेंट्रल पार्क में रखी गई। जिसमें जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया प्रमुख रूप से मौजूद रहें। उन्हें पार्टी संगठन की गाइडलाइन का जिक्र किया और दिशा-निर्देश दिए।

भाजपा नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रचार मंत्री, भाजपा पार्षद व उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने बताया कि अमित शाह जी को सुनने के लिए हर घर से लोग आएंगे। सभा की तैयारी के लिए पार्षदों को टास्क दिया जा रहा है। सभी भाजपा पार्षद अपने-अपने क्षेत्र से लोगों को लेकर जाएंगे और केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में डिटेल में बताएंगे।

इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रिकेश सेन, वीणा चंद्राकर, संजय सिंह, विनोद चेलक, महेश वर्मा, विनोद सिंह, मुकेश अग्रवाल, सरिता देवी, लक्ष्मी दिवाकर, एन. शैलजा, प्रियंका साहू, लक्ष्मी साहू, स्मिता दोड़के, माया यादव, ममता सिन्हा, शकुंतला साहू, गजेंद्री कोठारी, ईश्वरी नेताम, शैलेंद्र कुमार साहू, हरीश नायक, भोला साहू समेत अन्य मौजूद रहें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नवा रायपुर में ₹119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना का...

रायपुर। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-12 (फेस-2) में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (हाउसिंग...

IGKV PAT Counselling 2026: कृषि विश्वविद्यालय रायपुर की चेतावनी,...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर के अंतर्गत बी.एससी. ऑनर्स कृषि प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पी.ए.टी. (PAT) काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया...

रायपुर में ‘स्नेह की डोर’ कार्यक्रम: सुरक्षा बलों की...

रायपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले राजधानी के बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में भावुक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। रायपुर जिला...

CG में 126 पशुओं को बंधक बनाने वाले पिता-पुत्र...

CG रायपुर/बेमेतरा। बेमेतरा जिले की दाढ़ी तहसील के ग्राम हेमाबंद में आवारा और घुमंतू पशुओं को गैर-कानूनी तरीके से बंधक बनाकर रखने और क्रूरता के...