राजधानी में BJYM राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या से मिले दया सिंह: भिलाई आने का दिया न्यौता, बोले- छत्तीसगढ़ सरकार को उखाड़ फेंकने का लिया संकल्प

रायपुर, भिलाई। भिलाई नगर निगम के भाजपा उप नेता प्रतिपक्ष व पार्षद दया सिंह सोमवार को रायपुर में आयोजित मुख्यमंत्री निवास घेराव कार्यक्रम से पहले भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या से एक शिष्टाचार भेंट की। इस भेंट मुलाकात में दया सिंह ने छत्तीसगढ़ सरकार की खामियों के बारे में बताया और कहा कि इस साल विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का युवाओं ने संकल्प ले लिया है।

दया सिंह ने यह भी बताया कि प्रदेश सरकार के खिलाफ BJP नगरी निकाय प्रकोष्ठ और युवाओं के द्वारा लगातार धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। पिछले दिनों नगर निगम भिलाई का घेराव किया गया था। भ्रष्टाचार के मुद्दों को लेकर लगातार मुखर रहे हैं। उन्होंने तेजस्वी सूर्या को भिलाई आने का भी न्योता दिया है। सूर्या ने आमंत्रण स्वीकार किया है। कहा कि वे जल्द आएंगे। दया सिंह के कार्यों की सराहना उन्होंने की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नेपाल में बाढ़-भूस्खलन से तबाही पर CM साय ने...

रायपुर। नेपाल में भीषण बाढ़ और भूस्खलन से हुई जनहानि पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने...

पेंशन कार्ड बनवाने के नाम पर PWD के सहायक...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में साइबर ठगों ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के 61 वर्षीय सहायक अभियंता को पेंशन कार्ड बनवाने का झांसा देकर...

IGKV में तीसरा पेपर लीक, विश्वविद्यालय ने पुलिस से...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) रायपुर में लगातार तीसरे पेपर लीक की पुष्टि हुई है। इस बार बीएससी कृषि प्रथम वर्ष के दूसरे...

Durg News : प्रदीप मिश्रा की कथा स्थल से...

दुर्ग। भिलाई की जयंती स्टेडियम में 17 से 23 अगस्त तक हुई सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा में भीड़ का...