CG में बीजेपी नेता की हत्या: घर से निकलते ही बीच रास्ते से उठाया, फिर रेत दिए गला, ST मोर्चा के जिला मंत्री थे मृतक

CG में बीजेपी नेता की हत्या: घर से निकलते ही बीच रास्ते से उठाया, फिर रेत दिए गला

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां नक्सलियों ने भाजपा नेता की हत्या कर दी है। भाजपा नेता का नाम काका अर्जुन बताया जा रहा है। नक्सलियों ने बीजापुर मुख्यालय से 52 किलोमीटर दूर पर इस वारदात को अंजाम दिया है।

बता दें कि, मृतक भाजपा नेता काका अर्जुन जैसे ही अपने घर से निकले, उसी वक्त घेरकर नक्सलियों ने उनको जान से मार दिया। दरअसल, नक्सलियों ने जिस भाजपा नेता को मारा है, वो ST मोर्चा के जिला मंत्री के पद पर पदस्थ थे। इससे पहले वे इल्मीडी के पूर्व सरपंच भी रह चुके हैं।

जानकारी के मुताबिक, भाजपा नेता काका अर्जुन इलमिडी के लंका पारा का रहने वाले थे। बुधवार की शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच वे घर से बाहर किसी काम से निकले थे। नक्सली पहले से ही उसी इलाके में मौजूद थे। जैसे ही काका गांव से कुछ दूर आगे आए नक्सलियों में सूनसान जगह देखकर उन्हें अगवा करके पास के ही जंगल में लेकर गए। जहां धारदार हथियार से गला रेत दिया गया। वारदात के बाद शव को गांव के पास लाकर फेंक दिया है।

बीजापुर के ASP चंद्रकांत गवर्णा ने इस मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया, जवानों को मौके के लिए रवाना किया गया है। नक्सलियों की मद्देड एरिया कमेटी ने इलाके में पर्चे फेंककर वारदात की जिम्मेदारी ली है। साथ ही इलाके के लोगों को BJP में काम न करने की धमकी दी है।

दरअसल, बीजापुर में कुछ ही महीनों के अंदर यह दूसरे BJP नेता की हत्या नक्सलियों ने की है। इससे पहले भाजपा नेता नीलकंठ कक्केम को नक्सलियों ने मारा था। यदि पूरे बस्तर की बात करें तो नक्सलियों ने इसी साल 6 BJP नेताओं की हत्या की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Durg News: फर्जी पट्टा से होम लोन लेने की...

दुर्ग। दुर्ग जिले के रानीतराई थाना क्षेत्र में शासकीय भूमि का फर्जी पट्टा और पंचायत प्रमाण पत्र तैयार कर होम लोन लेने का प्रयास करने...

साहू समाज में धर्मांतरण रोकने 6 घंटे चली मैराथन...

रायपुर। धर्मांतरण के मुद्दे पर साहू समाज ने प्रदेशभर में जनजागरण अभियान चलाने का फैसला किया है। इस संबंध में रायपुर के टिकरापारा स्थित...

आकाशीय बिजली का कहर : पेड़ के नीचे खड़े...

सरगुजा। जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र के डुमकी गांव में सोमवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से दो मासूम बच्चों और एक युवक की मौत...

हाईकोर्ट की स्टेटस रिपोर्ट : छत्तीसगढ़ में 15 नेताओं...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ के 15 से ज्यादा सांसद, विधायक समेत जनप्रतिनिधियों के खिलाफ कोर्ट में मामले पेडिंग हैं. हाई कोर्ट की ओर से...