क्रिकेट में खून खराबा: बैट्समैन को क्लीन बोल्ड करना पड़ा महंगा… बॉलर की ग्राउंड पर ही कर दी हत्या… मौके से भागे बाकी सारे खिलाड़ी

बैट्समैन को क्लीन बोल्ड करना पड़ा महंगा

स्पोर्ट्स डेस्क। कानपुर में क्रिकेट खेलने के दौरान बॉलर ने बल्लेबाज को क्लीन बोल्ड क्या किया कि उसकी जान ही चली गई। घाटमपुर थाना क्षेत्र के रहटी डेरा गांव में क्रिकेट खेलने के दौरान आउट होने पर किशोरों के बीच कहासुनी के बाद विवाद हो गया। इस दौरान गुस्से में एक लड़के ने दूसरे का गला दबा दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। मैच खेल रहे साथी मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंचे परिजन किशोर को आनन-फानन घाटमपुर सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानें क्या है पूरा मामला
मृतक का नाम सचिन (14) है और वह आठवी कक्षा में पढ़ता था। सचिन छह भाई-बहनों में पांचवें नंबर पर था। वह गांव के किनारे स्थित मैदान में अपने साथियों के साथ क्रिकेट मैच खेल रहा था। इस दौरान क्रिकेट में सचिन ने साथ खेल रहे किशोर को आउट कर दिया। आउट होने के बाद भी वह किशोर पिच से नहीं हट रहा था और दूसरे को बैटिंग नहीं दे रहा था। इस बात को लेकर दोनों में कहासुनी के बाद बड़ा विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि उस लड़के ने गुस्से में आकर सचिन का गला दबा दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। क्रिकेट पिच पर सचिन को गिरते देख बाकी साथी मौके से भाग निकले।

दोस्त ने फोन कर बताई घटना की आपबीती
सचिन के पिता मोहन सिंह को उसके दोस्त ने फोन कर बताया कि मैदान में सचिन बेहोश पड़ा हुआ है। इसके बाद हम भागे-भागे वहां पहुंचे। परिजनों सचिन को आनन फानन एम्बुलेंस की मदद से घाटमपुर सीएचसी लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन सचिन का शव गांव लेकर पहुंचे जहां पर उन्होंने शव उठने से पहले कानपुर जिलाधिकारी को बुलाने के साथ हत्यारोपी किशोरो की गिरफ़्तारी की मांग की। मौके पर पहुंचे घाटमपुर एसीपी दिनेश कुमार शुक्ल ने परिजनों को कार्रवाई करने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

वहीं, ACP दिनेश कुमार का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सुपेला गदा चौक की शराब भट्टी हटाने की मांग...

भिलाई। सुपेला गदा चौक स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। जनहित संघर्ष समिति ने संरक्षक कन्हैया...

BOI बैंक में 36.79 लाख की गड़बड़ी : तत्कालीन...

कोंडागांव। जिले के बड़े डोंगर स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में लाखों रुपये की वित्तीय अनियमितता के मामले में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण...

कागजों में मृत, हकीकत में जिंदा निकले ग्रामीण :...

कवर्धा। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से जुड़े कथित फर्जीवाड़े की जांच अब मध्यप्रदेश से निकलकर छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले तक पहुंच गई है।...

डोंगरगढ़ में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप :...

डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। शहर...