कांग्रेस का किला ढहाने आज दुर्ग में शाह: दुर्ग-भिलाई के चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स…इन रूटों पर बिल्कुल न निकले, नहीं तो आपका जाम में फंसना तय…सभा में जा रहे हैं तो पार्किंग स्थल भी देखिए

भिलाई। दुर्ग कांग्रेस का गढ़ है। दुर्ग संभाग की 20 विधानसभा सीटों में कांग्रेस के पास 18 सीट है। जबकि दुर्ग जिले की 6 में से 5 सीट कांग्रेस के पास है। कांग्रेस के इस किले को ढहाने के लिए आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दुर्ग आ रहे हैं। दुर्ग के रविशंकर स्टेडियम में जनसभा होगी। जहां तकरीबन 50 हजार से ज्यादा लोगों को संबोधित करेंगे।

  • आपको बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल पूरे होने पर जनसभा को संबोधित करने गृहमंत्री अमित शाह दुर्ग जिला आ रहे हैं।
  • वो यहां 1 घंटा 40 मिनट रुकेंगे।
  • इस बीच भिलाई के सेक्टर 1 स्थित पद्मश्री उषा बारले के घर जाएंगे।

  • जारी शेड्यूल के मुताबिक अमित शाह दोपहर 1.35 बजे हेलीकॉप्टर से जयंती स्टेडियम पहुंचेंगे और दोपहर 3.15 बजे बालाघाट मध्यप्रदेश के लिए रवाना हो जाएंगे।
    पद्मश्री उषा बारले के घर की ओर जाने वाले सभी रास्तों में पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है।
  • सुरक्षा व्यवस्था के लिए दुर्ग पुलिस ने 500 से अधिक जवानों को ड्यूटी पर लगाया है।
  • इसके साथ ही राज्य के कई जिलों से टीआई और अन्य बड़े अधिकारियों को बुलाया गया है।
  • भाजपा दुर्ग के जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि, शाह के आने से कार्यकर्ताओं में जोश आएगा।
  • इस साल विधानसभा चुनाव है। चुनाव के लिए शाह टिप्स देंगे और लहर बनाएंगे।
  • हम सब काफी उत्साहित हैं गृहमंत्रीजी के स्वागत के लिए।
  • गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में 50 हजार से अधिक लोगों के आने की संभावना है।
  • दुर्ग यातायात पुलिस ने पार्किग प्लान तैयार किया है।
  • साथ ही अलग-अलग रूट्स से आने वाले वाहनों के लिए रूट चार्ट भी निर्धारित किया है।
  • जारी रूट चार्ट के मुताबिक राजनांदगांव और बालोद से आने वाले वाहन पुलगांव चौक-पोटिया चौक-महाराजा चौक-सोनी फर्नीचर के सामने-मिनी स्टेडियम पद्मनाभपुर में पार्किंग करके कार्यक्रम स्थल की ओर रवाना होंगे।
  • यानि कि स्टेडियम की ओर आने वाले इस रूट पर वाहन लेकर बिल्कुल न आए।
  • इसी प्रकार पाटन और उतई से आने वाले वाहन एमडी चौक, जेल तिराहा, पुलिस लाइन और कन्या कॉलेज में पार्क होंगे।
  • नेहरू नगर की ओर से आने वाले वाहन वाय शेप ब्रिज से सांइस कॉलेज, मालवीय नगर चौक, बालक छात्रावास, खालसा पब्लिक स्कूल में पार्क होंगे।
  • इसी तरह धमधा की ओर से आने वाले वाहन ग्रीन चौक, रेलवे स्टेशन, मालवीय नगर, पॉलिटेक्निक कॉलेज में पार्क होंगे।
  • पटेल चौक की ओर से आने वाले वाहन उतई तिराहा, जेआरडी स्कूल में पार्क होंगे।

ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर ने बताया कि, आज शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए 22 जून को दुर्ग पुलिस ने शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया है। इस दौरान कोई भारी वाहन शहर के अंदर नहीं जा सकेगा। सभी गाड़ियों को शहर के बाहर ही रोक दिया जाएगा। कार्यक्रम के बाद भारी वाहनों को एंट्री दी जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज के निर्देश पर रेंज स्तरीय...

दुर्ग। दुर्ग रेंज पुलिस महानिरीक्षक के निर्देशन में आज रेंज स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में सीसीटीवी फुटेज संग्रहण, विश्लेषण एवं...

CG – सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: पुलिस ने गार्डन...

Sex racket busted बिलासपुर। बिलासपुर सिविल लाइन पुलिस ने कोन्हेर गार्डन के आसपास विशेष चेकिंग अभियान चला कर देह व्यापार में लिप्त तीन महिलाओं के...

हरे कृष्ण मूवमेंट भिलाई में मनाया गया श्री नरसिंह...

भिलाई। हरे कृष्ण मूवमेंट द्वारा 11 मई को श्री नरसिंह जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। भगवान नरसिंह देव अपने भक्त प्रह्लाद महाराज...

सामूहिक आदर्श विवाह समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री...

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखंड के घोयनबहारा में आयोजित सूरमाल साहू समाज के सामूहिक आदर्श विवाह स्वर्ण जयंती...

ट्रेंडिंग