पावर हाउस में शाह को काला झंडा दिखाने की तैयारी: युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता करेंगे प्रदर्शन…

भिलाई। देश के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज दुर्ग आ रहे हैं। उनके दौरे का विरोध दुर्ग जिले में युवा कांग्रेस कर रही है। युवा कांग्रेस भिलाई व वैशाली नगर के संयुक्त रूप से कल अमित शाह के भिलाई-दुर्ग आगमन पर युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विभोर दुरगकर, भिलाई विधानसभा अध्यक्ष अर्जुन शर्मा व वैशाली नगर अध्यक्ष पलाश लीमेश सभी युवा कांग्रेस के पदाधिकारियो के साथ काला झंडा दिख कर करेगी विरोध।


युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों अर्जुन, विभोर और पलश ने ये कहा है कि लगातर देश के नौजवानों की शहादत जैसे पुलवामा हमले की अभी तक जांच नहीं हुई। ऐसी कई घटनाएं भाजपा के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ हुई है। जिसके लिए सभी में आक्रोश भरा हुआ है। जिसमें युवा कांग्रेस ने कल पावर हाउस पर काला झंडा दिखा कर विरोध करने का ऐलान किया है। जिसमें युवा कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

दुर्ग-भिलाई में गृहमंत्री शाह का NSUI ने भी किया विरोध, प्रदेश महासचिव आकाश बोले- सांकेतिक होगा विरोध, पहले देश में हिंसा रोके गृहमंत्री

आज देश के गृहमंत्री अमित शाह दुर्ग-भिलाई आ रहे हैं। उनके आगमन का एनएसयूआई विरोध कर रही है। विरोध में सांकेतिक प्रदर्शन एनएसयूआई करने जा रही है। एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव आकाश कन्नौजिया ने बताया कि, मणिपुर में लगातार हिंसा भड़की हुई है। वहां के हालात लगातार बिगड़े हुए हैं।

अमित शाह उसे छोड़कर लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं। वह हिंसा रोकने में असफल रहे हैं। हम उनके इस्तीफे की मांग करते हैं। आकाश कनोजिया प्रदेश महासचिव NSUI छत्तीसगढ़, आशीष यादव राष्ट्रीय संयोजक NSUI,सुरेंद्र बाघमारे विधानसभा दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष NSUI,प्रणय गाडगे,अमन कुमार जिला महासचिव, अभिषेक सिंह जिला सचिव NSUI व अन्य साथी उपस्थित थे।

गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में 50 हजार से अधिक लोगों के आने की संभावना है। दुर्ग यातायात पुलिस ने पार्किग प्लान तैयार किया है। साथ ही अलग-अलग रूट्स से आने वाले वाहनों के लिए रूट चार्ट भी निर्धारित किया है। जारी रूट चार्ट के मुताबिक राजनांदगांव और बालोद से आने वाले वाहन पुलगांव चौक-पोटिया चौक-महाराजा चौक-सोनी फर्नीचर के सामने-मिनी स्टेडियम पद्मनाभपुर में पार्किंग करके कार्यक्रम स्थल की ओर रवाना होंगे। यानि कि स्टेडियम की ओर आने वाले इस रूट पर वाहन लेकर बिल्कुल न आए।


इसी प्रकार पाटन और उतई से आने वाले वाहन एमडी चौक, जेल तिराहा, पुलिस लाइन और कन्या कॉलेज में पार्क होंगे। नेहरू नगर की ओर से आने वाले वाहन वाय शेप ब्रिज से सांइस कॉलेज, मालवीय नगर चौक, बालक छात्रावास, खालसा पब्लिक स्कूल में पार्क होंगे। इसी तरह धमधा की ओर से आने वाले वाहन ग्रीन चौक, रेलवे स्टेशन, मालवीय नगर, पॉलिटेक्निक कॉलेज में पार्क होंगे। पटेल चौक की ओर से आने वाले वाहन उतई तिराहा, जेआरडी स्कूल में पार्क होंगे।

ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर ने बताया कि, आज शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए 22 जून को दुर्ग पुलिस ने शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया है। इस दौरान कोई भारी वाहन शहर के अंदर नहीं जा सकेगा। सभी गाड़ियों को शहर के बाहर ही रोक दिया जाएगा। कार्यक्रम के बाद भारी वाहनों को एंट्री दी जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

माता हासी देवी की 200वीं जयंती : राष्ट्रपति मुर्मु...

रायपुर। पूज्य शदाणी दरबार की 5वीं पीठाधीश माता साहिब हासी देवी की 200वीं जयंती के अवसर पर रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी...

रायपुर में हाई अलर्ट के बीच बड़ी वारदात :...

रायपुर। राजधानी में हाई अलर्ट के बीच चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। हीरापुर इलाके में बदमाशों ने एक इस्पात फैक्ट्री को...

रायपुर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू : लोकभवन में 200...

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर गुरुवार को रायपुर पहुंचीं। रायपुर एयरपोर्ट पर राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और...

दीपावली से पहले मिठाइयों पर खाद्य विभाग की नजर...

खैरागढ़। दीपावली से पहले बाजार में मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर जांच तेज कर...