मानसून ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में पहुंचा मानसून… मौसम विभाग ने दी जानकारी… अगले 72 घंटे के लिए अलर्ट भी जारी, पढ़िए पूर्वानुमान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून को लेकर अच्छी खबर है। प्रदेश में मानसून की एंट्री हो चुकी है। मौसम विभाग ने औपचारिक रूप से इसकी जानकारी दी है। विभाग द्वारा इसकी अधिकृत सूचना जल्द ही जारी की जाएगी। इससे पहले विभाग ने आने वाले 72 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है। इसमें आने वाले 48 घंटे के लिए सुकमा के साथ-साथ पड़ोस के जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक बस्तर में मानसून पहुंच गया है। दक्षिण पश्चिम मानसून आज छत्तीसगढ़ में प्रवेश किया। दक्षिण पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा रत्नागिरी, बीजापुर, नजिमाबाद, दुर्ग, बक्सर, डालटनगंज, सिद्धार्थ नगर हैं, मानसून के आगे बढ़ने के ये अनुकूल परिस्थितियां बानी हुई है।

मानसून प्रवेश के साथ ही अब खेती किसानी के कामों में तेजी आने वाली है। किसानों सहित लोंगो के खिले चेहरे खिल उठे हैं। मानसून के साथ ही प्रदेश कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान विभाग के लेटेस्ट मौसम अपडेट के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में बारिश होने की संभावना है. इससे लोगों को हीटवेव से भी राहत मिलेगी।

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून तेलंगाना के कुछ हिस्सों, आंध्र प्रदेश के बचे हुए हिस्सों, ओडिशा के कुछ हिस्सों, पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के बचे हुए हिस्सों और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों, गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ और हिस्सों, झारखंड और बिहार में गुरुवार (22 जून) को आगे बढ़ गया है।

अगले 2-3 दिनों के दौरान दक्षिण भारत के कुछ और हिस्सों, ओडिशा के बचे हुए हिस्सों, गांगेय पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 3...

बिलासपुर। जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया। जूनापारा पुलिस चौकी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ...

एशियन गेम्स 2026 में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि, रायपुर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर निवासी स्नेहिल अधिरवार ने अंतरराष्ट्रीय ई-स्पोर्ट्स के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जापान के आइची-नागोया में...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...

CG Crime : कांग्रेस नेता और पत्नी पर जानलेवा...

सरगुजा। मणिपुर थाना क्षेत्र के दर्रीपारा इलाके में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब करीब 15 से 20 बदमाशों ने कांग्रेस नेता...