Korba जिले में एक और नगर पालिका जल्द: बांकी मोगरा बनेगा Municipality… MLA कंवर की मांग पर CM बघेल ने UAD को दिए निर्देश

रायपुर, कोरबा। कोरबा जिले में बांकी मोगरा नगर पालिका शीघ्र अस्तित्व में आयेगी। यह घोषणा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की है। इसके लिए CM ने निर्देश दे दिए है।इसके साथ ही मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि, नगर पालिका बनने पर यहाँ तेजी से विकास कार्य होंगे। नगर पालिका गठन से नागरिकों को शीघ्र सुविधाएं मिलेंगी। कटघोरा विधायक एवं मध्यक्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकारण के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम कंवर ने मुख्यमंत्री से इसकी मांग की है। मुख्यमंत्री ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को इसके लिए निर्देश दे दिए है।

गौरतलब है कि कटघोरा विधायक कंवर ने मुख्यमंत्री से आज यहां उनके निवास कार्यालय में मुलाकात कर उनसे बांकी मोगरा शहर को नगर पालिका बनाने का आग्रह किया था। उन्होंने बताया कि बांकी मोगरा क्षेत्र के आठ वार्ड कोरबा नगर निगम के अंतर्गत आते हैं। नवीन नगर पालिका के गठन से बांकी मोगरा में विकास कार्य तेजी से होंगे और क्षेत्र के नागरिकों को अच्छी सुविधाएं मिलेंगी। मुख्यमंत्री बघेल ने विधायक कंवर के आग्रह पर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को बांकी मोगरा नगर पालिका के गठन के लिए शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

साहू समाज में धर्मांतरण रोकने 6 घंटे चली मैराथन...

रायपुर। धर्मांतरण के मुद्दे पर साहू समाज ने प्रदेशभर में जनजागरण अभियान चलाने का फैसला किया है। इस संबंध में रायपुर के टिकरापारा स्थित...

आकाशीय बिजली का कहर : पेड़ के नीचे खड़े...

सरगुजा। जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र के डुमकी गांव में सोमवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से दो मासूम बच्चों और एक युवक की मौत...

हाईकोर्ट की स्टेटस रिपोर्ट : छत्तीसगढ़ में 15 नेताओं...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ के 15 से ज्यादा सांसद, विधायक समेत जनप्रतिनिधियों के खिलाफ कोर्ट में मामले पेडिंग हैं. हाई कोर्ट की ओर से...

चरित्र पर शक बना मौत की वजह: पत्नी ने...

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में चरित्र पर शक के चलते एक हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया। बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम कदनई में पत्नी...