दुर्ग-अंजोरा टोल नाके पर 07 पासिंग वाहनों को छूट क्यों नहीं…? आज शाम को टोल नाके पर होने वाला है प्रदर्शन, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश ने किया आह्वान, बोले-CG 07 पासिंग वाहनों को छूट मिले

भिलाई। दुर्ग-अंजोरा बायपास में आज कुछ बड़ा होने वाला है। सीजी 07 पासिंग वाहनों को छूट नहीं मिलने से नाराज लोग आज प्रदर्शन करने वाले हैं। दरअसल, दुर्ग-अंजोरा बायपास में स्थानीय और सीजी 07 पासिंग वाहन संचालकों से भी टैक्स लिया जाता है। “भिलाई TIMES” ने इसकी रिपोर्टिंग कर बताया था कि आखिर 07 वाहनों से टोल टैक्स क्यों लिया जा रहा है…? अब इस मसले पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर खुलकर सामने आए हैं। उन्होंने भी इसका विरोध किया है। उन्होंने कहा है कि, सीजी 07 वाहन चालकों से टोल टैक्स क्यों लिया जा रहा है…? यह खुलेआम वसूली है। हम इसका विरोध करते हैं। टोल टैक्स मैनेजमेंट को चाहिए कि स्थानीय वाहनों और जिलेवासियों के वाहन को टोल फ्री किया जाए। आज इसी बात को लेकर हम विरोध कर रहे हैं। सभी भिलाइयंस से आह्वान है कि शाम 6 बजे दुर्ग-अंजोरा टोल नाका पहुंचे। जहां विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...