केंद्रीय गृहमंत्री शाह के बाद 30 जून को भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा आ रहे है छत्तीसगढ़… इस जिले में करेंगे बड़ी सभा… एक दिवसीय रहेगा दौरा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है। इसी महीने 22 तारीख को दुर्ग में गृहमंत्री अमित शाह का दौरा था। इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पंडवानी गायिका पद्मश्री उषा बारले से मुलाकात की। दुर्ग पहुंचते ही गृहमंत्री शाह सबसे पहले पद्मश्री गायिका से मिलने उनके सेक्टर-एक स्थित आवास पर पहुंचे थे। वहां पर दोनों के बीच करीब 20 मिनट तक बातचीत हुई। केंद्रीय मंत्री के साथ पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, सांसद विजय बघेल, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव भी मौजूद रहे।

वहीं अब भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा छत्‍तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। नड्डा का यह दौरा एक दिवसीय होगा। इस दौरान नड्डा यहां एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे।

पार्टी नेताओं के अनुसार नड्डा 30 जून को एक दिवसीय दौरे पर छत्‍तीसगढ़ आ रहे हैं। नड्डा यहां भाजपा के बड़े गढ़ बिलासपुर में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। बिलासपुर के रेलवे मैदान में प्रस्‍तावित नड्डा की इस सभा के लिए पार्टी की तरफ से तैयारी तेज कर दी गई है। पार्टी नेताओं के अनुसार नड्डा यहां प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे।

इसी महीने आए थे शाह
बताते चले कि केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्‍ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह इसी महीने छत्‍तीसगढ़ आए थे। यहां उन्‍होंने दुर्ग में जनसभा को संबोधित किया था। पार्टी नेताओं के अनुसार भाजपा ने अपने चुनावी अभियान की शुरूआत कर दी है। ऐसे में राष्‍ट्रीय नेताओं का दौरा अब लगातार होगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...