खबर अपडेट: भिलाई में अब 28 और 29 जून को आएगा पिने का पानी… पाइपलाइन रिपेयर एंड मेंटेनन्स कार्य की डेट बदली; अब इस दिन होगा कार्य, दो दिन का रहेगा शटडाउन

भिलाई। भिलाई निगम क्षेत्र में 28 जून एवं 29 जून को पीना के पानी का सप्लाई बाधित होने वाला था। परन्तु अब जल प्रदाय सुचारू रूप से जारी रहेगा। पाइपलाइन लीकेज के संधारण एवं मरम्मत की तिथि बदल चुकी है नए तिथि के तहत 3 जुलाई को मरम्मत का कार्य किया जाएगा इसलिए 3 जुलाई को सुबह पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी तथा 4 जुलाई को प्रथम पाली में सुबह एवं द्वितीय पाली में शाम को पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी।

अपरिहार्य कारणों से 28 को होने वाले मरम्मत कार्य को परिवर्तित करके 3 जुलाई की तिथि मरम्मत के लिए निर्धारित की गई है। निगम आयुक्त रोहित व्यास ने लोगों की सुविधाओं को देखते हुए शीघ्र ही मरम्मत करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं तथा जल प्रदाय प्रभावित रहने के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था के तहत अन्य जल स्रोतों से पानी की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए हैं।

गौरतलब है कि शिवनाथ इंटरवेल जल शोधन संयंत्र से आने वाली रॉ वाटर पाइप लाइन 1200 एमएम डाया पुलगांव चौक से नयापारा चौक के बीच लीकेज हो गया है। इसलिए लीकेज का संधारण करना नितांत आवश्यक हो गया है, जिसे देखते हुए 3 जुलाई को इसका मरम्मत एवं संधारण कार्य किया जाएगा। मरम्मत एवं संधारण के चलते पेयजल व्यवस्था 2 दिनों के लिए प्रभावित रहेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन :...

दुर्ग। इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) की ओर से बीआईटी कॉलेज दुर्ग में आयोजित 11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन...

दुर्ग में सिद्धितप महामहोत्सव का भव्य समापन : 7,500...

दुर्ग। श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट एवं शासन स्पर्श वर्षावास समिति, दुर्ग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सिद्धितप पारणा महामहोत्सव का मंगलवार...

बीजापुर में माओवादी डंप का भंडाफोड़ : SLR-INSAS समेत...

बीजापुर। जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बलों को सर्चिंग और डिमाइनिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। बेदरे थाना क्षेत्र के...

कांग्रेस के 307 ब्लॉक अध्यक्षों को प्रशिक्षण : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की ओर से प्रदेशभर के ब्लॉक अध्यक्षों के लिए चलाए गए संभागवार प्रशिक्षण अभियान का मंगलवार को समापन हो गया। अभियान...