राशन कार्डधारियों के लिए राहत की खबर: अब इतने तारीख तक करवा सकते है E-KYC, पहले 30 जून तक थी आखिरी डेट

दुर्ग। शासन द्वारा ई-केवाईसी के लिए 30 जून तक अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी। अब राशन कार्डधारियों की सुविधा एवं हितों को ध्यान में रखते हुए समय-सीमा में 31 जुलाई तक वृद्धि की गई है। ई-केवायसी के दौरान खाद्यान्न वितरण निरंतर जारी रहेगा।

हितग्राही किसी भी उचित मूल्य की दुकान में आधार नंबर व राशनकार्ड नंबर के साथ उपस्थित होकर ई-पॉस उपकरण के माध्यम से केवाईसी करा सकते हैं। ई-केवायसी की प्रक्रिया निशुल्क है। किसी भी उचित मूल्य दुकान संचालक और विक्रेता द्वारा राशि लिया जाना दंडनीय अपराध है। शिकायत प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

शासन द्वारा राशनकार्ड में ई-केवाईसी करने की समय-सीमा में 31 जुलाई तक की वृद्धि की गई है। एक राष्ट्र एक राशनकार्ड योजनांतर्गत जिले के सभी राशनकार्ड हितग्राहियों का ई-केवाईसी ई-पॉस उपकरण के जरिए किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री...

दुर्ग। जिले में बिकने वाली 'भीम का मैंगो' (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...