दिव्यांगों और थर्ड जेंडर का नाम वोटर्स लिस्ट में शत प्रतिशत हो पंजीयन, दुर्ग कलेक्टर ने दिए निर्देश; घर बैठे इस तरीके से हैंडीकैप्ड कर सकते है रजिस्टर

दुर्ग। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 एवं मतदाता सूची का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता 01 अक्टूबर 2023 के संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के निर्देशानुसार सभी निर्वाचक व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को दिव्यांग मतदाताओं का शत प्रतिशत पंजीयन की कार्यवाही किया जाना है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी बी.के.दुबे ने बताया कि समाज कल्याण विभाग दुर्ग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 5977 दिव्यांग मतदाताओं का पंजीकरण किया जा चुका है।

शेष दिव्यांगजनों को चिन्हांकित करने एवं उनके मतदाता सूची में पंजीकरण की कार्यवाही भी समयावधि में पूर्ण किया जायेगा। तृतीय लिंग समुदाय के मतदाताओं का मतदाता सूची में शत प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करने हेतु समाज कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार 61 तृतीय लिंग मतदाताओं का पंजीकरण किया जा चुका है।

शेष तृतीय लिंग नागरिकों को चिन्हांकित करने एवं उनके मतदाता सूची में पंजीकरण की कार्यवाही भी समयावधि में पूर्ण करने कहा गया है। इसके अतिरिक्त छूटे हुए दिव्यांग जन एवं तृतीय लिंग समुदाय के नागरिक https://voters.eci.gov.in/ या वोटर हेल्पलाईन एप के माध्यम से स्वयं अथवा संबंधित तहसील कार्यालय या जिला निर्वाचन कार्यालय दुर्ग में उपस्थित होकर मतदाता सूची में पंजीकरण करा सकते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 3...

बिलासपुर। जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया। जूनापारा पुलिस चौकी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ...

एशियन गेम्स 2026 में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि, रायपुर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर निवासी स्नेहिल अधिरवार ने अंतरराष्ट्रीय ई-स्पोर्ट्स के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जापान के आइची-नागोया में...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...

CG Crime : कांग्रेस नेता और पत्नी पर जानलेवा...

सरगुजा। मणिपुर थाना क्षेत्र के दर्रीपारा इलाके में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब करीब 15 से 20 बदमाशों ने कांग्रेस नेता...