CG – महादेव ऐप पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सट्टा खेलाने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार…12 करोड़ रुपये ऑनलाइन किए सीज… 600 VIP नंबर किए गए डिएकटिवेट, मौके से 10 लाख रुपए भी मिले

महादेव ऐप पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

क्राइम डेस्क। एक बार फिर महादेव और अन्ना रेड्डी ऑनलाइन जुआं सट्टा खेलने-खिलाने वालों को बिलासपुर पुलिस ने धर दबोजा है। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह सभी आरोपी लोगों से ट्रेडिंग के बहाने खाता लेकर फर्जी बैंक खाते बनाकर और दूसरे मोबाइल से लिंक करके ऑनलाइन सट्टा खेलते थे। पुलिस को बैंक के कर्मचारियों की मिली भगत की जानकारी भी मिली है। क्योंकि जब पुलिस की टीम ने 24 ऐसे खातों को खंगाला तो पता चला कि, बैंक के कर्मचारी भी इस काम में आरोपियों का साथ दे रहे हैं। हालांकि बैंक के कर्मचारियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।

बता दें, आरोपियों के पास से 10 लाख नगद समेत 30 मोबाइल फ़ोन, 10 लैपटॉप, 10 एटीएम जब्त किए गए है। वहीं 12 करोड़ रूपये का ऑनलाइन पैसा फ्रीज कराया गया है। इतना ही नहीं पुलिस ने 275 से ज्यादा एकाउंट की पहचान करके ऑनलाइन सट्टा में उपयोग होने वाले खातों को होल्ड कराया है। इसके अलावा मोबाइल नंबर भी डिएक्टिवेट कराया जाएगा। इसी प्रकार जो लोग सोशल मीडिया हैंडल कर रहे है, उनसे संबंधित सभी जांकारी को बंद कर दिया जाएगा।

बिलासपुर पुलिस द्वारा दी गई जानकारी –

  • महादेव, अन्ना रेड्डी में ऑनलाइन जुआं सट्टा खेलने – खेलवाने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
  • संयुक्त कार्यवाही – ACCU बिलासपुर एवं तारबाहर थाना।
  • 12 करोड़ 30 लाख रूपये बैंक एकाउंट में सीज कराए गए एवं 10 लाख रूपये नगद, 30 नग मोबाईल फोन, 10 नग लैपटाप, 10 नग एटीएम जब्त किए गए।
  • आरोपी बैंक कर्मचारियों के साथ मिलकर लोगों को ट्रेडिंग का बहाना कर उनके नाम पर फर्जी बैंक खाता खोलते थे।
  • इन खातों का उपयोग ऑनलाईन सट्टा में करते थे। ऐसे 24 एकाउंट की पहचान की गई। इन फर्जी एकाउंट में यूपीआई चालू करने के लिए कुछ मोबाईल दुकान वालों से मिलकर फर्जी सिम एकाउंट से लिंक करते थे।
  • महादेव एप प्लैटफार्म से संबंधित 600 व्ही.आई.पी. मोबाईल नंबर की पहचान की गई है जिनकों डिएकटिवेट कराया जायेगा।

गिरफ्तार आरोपी:-

  1. रजत जैन पिता अमरचंद जैन उम्र 27 वर्ष साकिन बैंगलोर।
  2. क्षितिज भारद्वाज पिता राकेश भारद्वाज उम्र 20 वर्ष साकिन सरकंडा बिलासपुर।
  3. बॉबी जाघव पिता तोरन जाधव उम्र 28 वर्ष साकिन सिविल लाईन बिलासपुर।
  4. कार्तिक विश्वकर्मा पिता जगदीश विश्वकर्मा उम्र 19 वर्ष साकिन सरकंडा बिलासपुर।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

आलेख : आधुनिक कल्याणकारी राज्य, सामाजिक कल्याण, इस्लाम और...

नई दिल्ली। सामाजिक सुरक्षा और जन कल्याण एक न्यायपूर्ण और मानवीय समाज के निर्माण के लिए सबसे महत्वपूर्ण सिद्धांतों में से हैं। इन सिद्धांतों...

राशन वितरण में OTP पर लगी रोक, अब केवल...

रायपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत अब प्रदेश की सभी उचित मूल्य दुकानों में ई-पॉस मशीन के माध्यम से केवल बायोमेट्रिक सत्यापन के...

विधवा महिला से बैंक प्रबंधक ने मांगी रिश्वत, पीड़िता...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम निपानिया स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की निपानिया शाखा में रिश्वतखोरी का गंभीर मामला सामने आया है। एक...

5,500 शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट, शिक्षा मंत्री...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ राज्य सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाने की...