यात्रीगण ध्यान कृपया ध्यान दें: रायपुर से नवा रायपुर के बीच दौड़ेगी MEMU… 7 जुलाई को PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी… 8 साल से था ट्रेन चलने का इंतजार

रायपुर। रायपुर से नया रायपुर तक सफर करने वाले यात्रियों की रह अब आसान हो गयी है। क्युकी रायपुर से नवा रायपुर के बीच 7 जुलाई से मेमू ट्रेन दौड़ेगी। छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्लेटफार्म नंबर 1 से मेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। मेमू सबसे पहले मंदिरहसौद और केंद्री के लिए रवाना होगी। बाकी स्टेशनों पर अभी नहीं रुकेगी, क्योंकि अटल नगर, उद्योग नगर, सीबीडी और मुक्तांगन का प्लेटफार्म अभी तक नहीं बन पाया है।

रेल अफसरों के अनुसार रायपुर से केंद्री तक ट्रेन चलाना जरूरी हो गया है। रेलवे ने करोड़ों रुप खर्च कर पटरी तो बिछा दी है। ट्रेन के शुरू हो जाने से यात्रियों को नई सुविधा मिलेगी। नवा रायपुर में एनआरडीए द्वारा अटलनगर, उद्योग नगर, सीबीडी, मुक्तांगन और केंद्री रेलवे स्टेशन हैं। केंद्री रेलवे स्टेशन का निर्माण रेलवे ने पूरा कर लिया है।

बाकी चारों रेलवे स्टेशन का निर्माण एनआरडीए को करना है। एनआरडीए ने चारों स्टेशनों के निर्माण के लिए टेंडर जारी कर एजेंसी नियुक्त कर दी है। इसमें सीबीडी रेलवे स्टेशन का काम तेजी से चल रहा है। सीबीडी स्टेशन का काम छह माह के भीतर पूरा होने की उम्मीद है। वहीं बचे हुए तीनों स्टेशनों के निर्माण में करीब एक से डेढ़ साल का समय लगेगा। इसलिए रेलवे प्रशासन रायपुर से मेमू मंदिर हसौद और केंद्री तक ट्रेन तो चलाएगा, लेकिन इन स्टेशनों पर ट्रेन नहीं रोकेगा। कारण है प्लेटफार्म नहीं बना है।

मंदिरहसौद से दो किमी दूर नवा रायपुर की ओर अटल नगर रेलवे स्टेशन बन रहा है। रायपुर जंक्शन से मंदिरहसौद तक जाकर जब ट्रेन नवा रायपुर की तरफ टर्न होगी। वर्तमान में माना जा रहा है कि नवा रायपुर का पहला रेलवे स्टेशन अटल नगर होगा। रेलवे इसे जंक्शन के रूप में डेवलप करेगा। बता दें कि नवा रायपुर में मुख्यमंत्री निवास, राजभवन, मंत्रालय, पुलिस मुख्यालय सहित ज्यादातर विभागों के मुख्यालय शिफ्ट हो गए हैं। विभागीय काम के लिए लोगों को अक्सर नवा रायपुर जाना पड़ता है।

नवा रायपुर के रहवासियों को ट्रेन चलने का इंतजार पिछले आठ साल से की जा रही है। दरअसल, इसकी वजह है कि रेलवे मंदिरहसौद से केंद्री तक पटरी बिछाने में ही आठ साल लगा दिए। रेलवे के अनुसार फंड के अभाव में काम की रफ्तार धीमी है। रेलवे पटरी बिछाने का काम तो पूरा कर लिया है, लेकिन एनआरडीए अभी तक स्टेशन का निर्माण नहीं कर पाया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भारतमाला घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई : EOW ने...

धमतरी। भारतमाला परियोजना घोटाला मामले में मंगलवार सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने धमतरी शहर के आमापारा स्थित ठेकेदार दीपेश गांधी के निवास पर दबिश दी।...

सेलुद के पूर्व उप सरपंच ने फांसी लगाकर की...

दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत सेलुद गांव के पूर्व उप सरपंच तारेंद्र बंछोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में शोक...

CG News : भाई को बंधक बनाकर युवती से...

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है...

CG News : सभी टाइगर रिजर्व और अभ्यारण्य तीन...

रायपुर। मानसून के आगमन और वन्यजीवों के प्रजनन काल को देखते हुए हर साल की तरह इस वर्ष भी देश के अधिकांश टाइगर रिजर्व,...