दुर्ग में दर्दनाक सड़क हादसा: कैप्सूल वाहन ने चार लोगों को कुचला, पिता और 4 साल एक बेटे की मौके पैर मौत, मां और बेटी की हालत नाजुक; सड़क पर घंटों लगा जाम; भारी मात्रा में पुलिस की बल रही तैनात

दुर्ग। दुर्ग के पाटन में आज दर्दनाक हादसा हो गया है। इस हादसे में 4 लोग चपेट में आए। दरहसल कैप्सूल वाहन ने बाइक से जा रहे एक ही परिवार के 4 लोगों को अपने चपेट में ले लिया है। हादसे में बाइक चालक सहित दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। हादसे में 2 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद हालत तनाव पूर्ण हो गए। गुस्साए लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर पाटन-अमलेश्वर रोड को जाम कर दिया। आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। किसी तरह पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों के समझाने के कई घंटे बाद जाम खुला। पूरा मामला अमलेश्वर थाना क्षेत्र का है। अमलेश्वर गांव के निवासी राजेंद्र बारले उम्र 40 साल और उनका 4 साल के बेटे प्रभात की मौत हुई है। जबकि बेटी और पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकरी के अनुसार, अमलीडीह निवासी एक परिवार बाइक से अमलेश्वर की तरफ जा रहा था। जैसे ही मोतीपुर चौक पहुंचा तो पीछे से आए तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाइक चालक को टक्कर मार दी। कैप्सूल चालक फरार होने की फिराक में था। बाइक गाड़ी के नीचे फंस जाने से वो भाग नहीं पाया। इस दुर्घटना में दो लोगों को मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों ने एंबुलेंस को बुलाकर घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचा।

इसके बाद गुस्साए लोगों ने चौक पर चक्का जाम कर दिया। उनके अंदर गजब आक्रोश देखने को मिला। कई घंटे तक सड़क जाम रहा। सूचना मिलते ही अमलेश्वर सहित पाटन और रानी तराई थाने का पुलिस बल पहुंचा। उन्होंने राजस्व अधिकारियों के साथ मिलकर लोगों समझाया। उचित मुआवजा दिलाने की बात भी कही गई। सुबह से सड़क पर जाम लगाकर बैठे लोगों को एक बार तो पुलिस ने शांत करा दिया, लेकिन मुआवजे की मांग को लेकर वो अभी भी अड़े हुए हैं। मोतीपुर के ग्रामीणों ने मुआवजे और बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था की मांग को लेकर सड़क जाम किया है। मौके पर दुर्ग पुलिस के तीन-तीन टीआई के साथ ही नायब तहसीलदार आलोक वर्मा भी मौजूद हैं। उन्होंने लोगों को कहा है कि वो PWD के अधिकारियों से बाद करके सड़क सुधारने का काम करेंगे।

तीस फीट तक घसीटता रहा

स्थानीय लोगों ने बताया कि कैप्सूल वाहन के सामने चेचिस में बाइक सवार परिवार फंस गया था। जिसे वाहन चालक बाइक समेत 30 फीट तक घसीटता रहा। आसपास के लोगों ने कैप्सूल वाहन चालक को दौड़ाकर पकड़ा और चेचिस में फंसे लोगों को तुरंत निकालकर उपचार के लिए भेजा गया। घटना की जानकारी लगने पर ग्रामीणों ने सड़क पर करीब तीन घंटे तक जाम कर रखा था। उनका मांग था कि उक्त सड़क में भारी वाहनों का आवाजाही काफी हो गई है। इन वाहनों पर अंकुश लगाया जाए। जिससे इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाई जा सके।

सीएम ने 4-4 लाख की घोषणा की

मोतीपुर चौक हादसे में पिता पुत्र के मौत मामले में सीएम भूपेश बघेल ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा की है। इसके अलावा मृतक की पत्नी और पुत्री के बेहतर उपचार के लिए निर्देश भी दिया है। मौके पर अमलेश्वर, जामगांव, रानीतराई, पाटन थाने का पुलिस बल भीड को नियंत्रण करने पहुंचा था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज के निर्देश पर रेंज स्तरीय...

दुर्ग। दुर्ग रेंज पुलिस महानिरीक्षक के निर्देशन में आज रेंज स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में सीसीटीवी फुटेज संग्रहण, विश्लेषण एवं...

CG – सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: पुलिस ने गार्डन...

Sex racket busted बिलासपुर। बिलासपुर सिविल लाइन पुलिस ने कोन्हेर गार्डन के आसपास विशेष चेकिंग अभियान चला कर देह व्यापार में लिप्त तीन महिलाओं के...

हरे कृष्ण मूवमेंट भिलाई में मनाया गया श्री नरसिंह...

भिलाई। हरे कृष्ण मूवमेंट द्वारा 11 मई को श्री नरसिंह जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। भगवान नरसिंह देव अपने भक्त प्रह्लाद महाराज...

सामूहिक आदर्श विवाह समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री...

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखंड के घोयनबहारा में आयोजित सूरमाल साहू समाज के सामूहिक आदर्श विवाह स्वर्ण जयंती...

ट्रेंडिंग