PM मोदी के CG दौरे को लेकर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओ की ली बैठक, भिलाई से भारी संख्या में कार्यकर्ताओं को शामिल होने का किया आह्वान

भिलाई। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 7 जुलाई को रायपुर के साइंस कालेज मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। विशाल जनसभा की तैयरियों की संबंध में आज प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने सेक्टर -9 में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में उन्होंने इस विशाल जनसभा में भिलाई से ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यकर्ताओं को शामिल होने का आह्वान किया। पाण्डेय ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी के लिए गौरव और हर्ष का विषय है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर 7 जुलाई को हो रहा है। प्रधानमंत्री रायुपर के साइंस कालेज मैदान में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने इस विशाल जनसभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को शामिल होने आह्वान किया। उन्होंने इस संबंध में उपस्थित कार्यकर्ताओं को मंडल स्तर पर लोगों को इस जनसभा में शामिल होने अपील करने की बात कही।

बैठक में मुख्य रूप से श्रीराम जन्मोत्सव समिति के प्रांतीय अध्यक्ष रमेश माने, प्रांतीय महामंत्री बुद्धन ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय, जिला महामंत्री मदन सेन व दीपक मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पार्षदगण, भाजपा कार्यकर्ता एवं समिति के सदस्य उपस्थित हुए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...

डायल-112 के आरक्षक पर देर रात जानलेवा हमला, सिर...

बिलासपुर। शहर में पुलिसकर्मियों पर हमले की घटनाएं लगातार चिंता बढ़ा रही हैं। ताजा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है, जहां देर रात घरेलू...

नवीन शिक्षा सत्र का शुभारंभ, मंत्री गजेंद्र यादव ने...

दुर्ग। प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में मंगलवार से नवीन शिक्षा सत्र 2026-27 का शुभारंभ उत्साह और उल्लास के साथ हुआ। शाला प्रवेशोत्सव के अंतर्गत...