दुर्ग पुलिस को मिली सफलता: महिला और बुजुर्गो को टारगेट करने वाले दो लूटेरे गिरफ्तार, 5 लाख रूपए का सामान बरामद; पढ़िए

  • दुर्ग-भिलाई के अलग-अलग क्षेत्रो में देते थे घटना को अंजाम
  • महिला एवं बुजुर्गो को करते थे टारगेट
  • सुबह टहलने वालो के सोने के चैन एवं मोबाईल करते थे लूट
  • लूट के 20 नग मोबाईल एवं एक्टीवा वाहन कीमती कुल 05 लाख रू. जप्त

भिलाई। दुर्ग में सुपेला पुलिस ने बड़ी कामयाबी पाई है। बुजुर्ग और महिला को टारगेट करने वाले दो लूटेरों को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 20 मोबाइल, एक्टीवा वाहन बरामद किया है।जिसकी कीमत 5 लाख रुपए आंकी गई है। सुपेला थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ महीनों से आने जाने वालों के साथ लूट की वारदात हो रही थी। इसे लेकर टीम बनाई गई और आरोपियों पर पैनी नजर रखी गई थी।

मुखबिर की सूचना व हुलिया के आधार पर जवाहर नगर आईएचएसडीपी कालोनी वैशाली नगर निवासी एस. सचिन उर्फ जहर और क्वाटर नंबर 37 /बी संग्राम चौक कैम्प 1 आदित्य यादव उर्फ डंपी को पकड़ा गया। दोनों युवकों से पूछताछ करने पर पुलिस को बताया कि सुपेला, स्मृति नगर, वैशाली नगर, मोहन नगर, भिलाई भट्टी में राहगीरों से मोबाईल लूटना स्वीकार किया।

आरोपियों से 20 मोबाईल, घटना में उपयोग किए गए वाहन, जब्त किया है। इस कार्रवाई में टीआई दुर्गेश कुमार शर्मा, उप निरीक्षक सतीश साहू, सउनि राजेन्द्र देशमुख, प्रधान संतोष शर्मा, प्रकाश तिवारी, आरक्षक आवेश सिद्धकी, नितेश पाण्डेय, विरेन्द्र यादव, दुर्गेश सिंह, भीम यादव, नियाज खान, आशीष, शैलेष यादव, जुनैद सिद्धकीय आदि का अह्म योगदान रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...