हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी दुर्ग के कॉलेजों में एडमिशन फॉर्म भरने की डेट बढ़ी: 5 जुलाई से इस तारीख तक खुलेगा पोर्टल… साई महाविद्यालय भिलाई के लिए भी भर सकते है फॉर्म

भिलाई। हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी दुर्ग के कॉलेजों में एडमिशन फॉर्म भरने की डेट आगे बढ़ गई है। 5 जुलाई से 10 जुलाई तक तारीख बधाई गई है। साई महाविद्यालय सेक्टर 6 भिलाई के डायरेक्टर हरमीत सचदेव ने जानकारी देते हुए बताया कि, हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी का पोर्टल 5 जुलाई से 10 जुलाई तक पुनः ऑनलाइन फॉर्म हेतु खोला जा रहा है। जिन छात्रों ने बीसीए, बीकॉम, बीएससी, बीबीए में अब तक प्रवेश नहीं लिया है, वे कॉलेज कोड क्रमांक 337 साई महाविद्यालय सेक्टर 6 भिलाई हेतु आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त 5 जुलाई से पीजीडीसीए, डीसीए, बी लिब, एम कॉम, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी, एमएससी रसायन , एमएससी कंप्यूटर साइंस हेतु भी पोर्टल खुलेगा।

इस सत्र में साई महाविद्यालय में एमएससी बॉटनी, एम ए अंग्रेजी , एमएससी गणित कोर्स भी प्रारंभ हो रहे हैं, जिनके लिए भी आवेदन शीघ्र प्रारंभ होंगे। सचदेवा ने बताया कि पीजीडीसीए कोर्स आज शासकीय नौकरी हेतु पात्र होने के लिए एक अनिवार्य कोर्स है, जिसकी वजह से पीजीडीसीए कोर्स आज सभी ग्रेजुएट छात्रों की पहली पसंद है।

उन्होंने बताया कि बायोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी और बायोटेक्नोलॉजी में बीएससी पास छात्रों हेतु एमएससी बायोटेक्नोलॉजी, एमएससी रसायन और एमएससी बॉटनी पाठ्यक्रम अच्छे विकल्प हैं। बी लिब कोर्स के बारे में बताते हुए उन्होंने बताया कि किसी भी स्कूल या कॉलेज में लाइब्रेरियन पद हेतु बी लिब एक अनिवार्य कोर्स है जो एक वर्षीय कोर्स है। इन सभी कोर्स में प्रवेश के इच्छुक छात्र साई कॉलेज के प्रवेश हेल्पलाइन नंबर 7024886996 पर संपर्क कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: 18 निगम-मंडल और आयोग अध्यक्षों को मंत्री दर्जा,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के 18 निगम, मंडल और आयोगों के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों को मंत्री पद का दर्जा देने का आदेश जारी...

NIT में ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन; वर्चुअली जुड़े...

रायपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर एनआईटी (NIT) रायपुर में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का...

MP में दर्दनाक हादसा: जांजगीर के परिवार की 3...

जांजगीर-चांपा / इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में रोजी-रोटी की तलाश में गए छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के एक परिवार पर दुखों का पहाड़...

CG प्रशासनिक फेरबदल: 6 अधिकारियों के ट्रांसफर, जानिए किसे...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के 6 वरिष्ठ अधिकारियों का स्थानांतरण किया है।...