CG में शिक्षक की बेरहमी से हत्या: सोने के दौरान आरोपियों ने धारदार हथियार से किए हमला… मौके पर ही हो गई टीचर की मौत… पुलिस जांच में जुटी

CG में शिक्षक की बेरहमी से हत्या

क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब देर रात शिक्षक की हत्या हो गयी है। शिक्षक का नाम देवेंद्र मिश्रा बताया जा रहा है। जो शासकीय स्कूल में पदस्थ थे। शिक्षक देवेंद्र मिश्रा की हत्या धारदार हथियार से की गयी है। बताया जा रहा है कि यहां देर रात अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर शिक्षक को मौत के घाट उतार दिया।

जानकारी के मुताबिक घटना बेमेतरा थाना इलाके के कारेसरा गांव की बताई जा रही है। जहां शिक्षक देवेंद्र मिश्रा उम्र 55 वर्ष कृषि कार्य को देखने के लिये अपने फार्म हाउस में रुका हुआ था। उसी दौरान देर रात अज्ञात लोगों ने धारदार से हथियार से शिक्षक पर हमला कर हत्या कर दी।

इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच शुरु कर दी है। वहीं फारेंसिक टीम की भी मदद ली जा रही है। वहीं पुलिस अज्ञात लोगों की तलाश कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में दो यूट्यूबर्स पर दूसरी FIR, वीडियो हटाने...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जुड़े कथित इंस्टाग्राम चैट विवाद में फंसे 2 यूट्यूबर्स सागर साहू और पुष्पराज...

यातायात मुख्यालय से जब्त एक्टिवा चोरी, गाड़ी लेने पहुंचे...

रायपुर। राजधानी में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। यातायात मुख्यालय परिसर में जब्त कर खड़ी की...

नवविकास की राह पर अग्रसर बस्तर : जगरगुण्डा पहुंचने...

रायपुर। बस्तर अब भय और हिंसा की पहचान से आगे बढ़कर विकास, विश्वास और जनसहभागिता के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। कभी...

रिश्वतखोरों पर ACB का डबल अटैक, पटवारी और बिजली...

बिलासपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बिलासपुर जिले के रतनपुर और मस्तूरी क्षेत्र में दो...