झोला छाप डॉक्टर ने किया रेप: इलाज कराने आई थी महिला, डॉक्टर ने क्लिनिक में करवा लिया भर्ती, पति और भाई को भेज दिया घर, मौके का फायदा उठाकर किया दुष्कर्म, फिर…

झोला छाप डॉक्टर ने किया रेप

एटा में इलाज कराने क्लीनिक पर आई महिला से डॉक्टर ने ही रेप किया है। प्लेटलेट्स गिरने के बाद कहीं और इलाज करा रही महिला को लेकर उसका पति और भाई अवागढ़ स्थित क्लीनिक पर पहुंचे थे। पति और भाई को वापस घर भेजकर महिला के साथ डॉक्टर ने ही दरिंदगी की। पति की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। डॉक्टर फिलहाल फरार हो गया है। पुलिस के अनुसार डॉक्टर झोलाछाप है। उसके पास डॉक्टरी का कोई लाइसेंस नहीं है।

थाना अवागढ़ के एक गांव निवासी महिला के पति ने बताया कि पत्नी की तबीयत खराब थी। दो दिन पहले वे कोंडरा रोड स्थित भूपेंद्र निवासी यादवनगर थाना अवागढ़ के क्लीनिक पर दिखाने पहुंचे। साथ में साला भी था।

आरोप है कि भूपेंद्र ने पति और भाई से कहा कि उसे आराम करने दो। दोनों घर चले जाओ और बाद में आ जाना। उसके कहने पर महिला का पति और भाई दोनों चले गए। आरोप है कि इसी दौरान डॉक्टर ने महिला के साथ रेप किया। पति और भाई के लौटने पर पीड़िता ने जानकारी दी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

तत्काल पति विरोध जताने डॉक्टर के पास पहुंचा। इस पर डॉक्टर ने दो अन्य साथियों संग मिलकर पति को पीट दिया और फरार हो गया। पति ने अवागढ़ थाने जाकर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। एसएचओ छतरपाल सिंह का कहना है कि आरोपी झोलाछाप है। रिपोर्ट दर्ज कर महिला को मेडिकल के लिए महिला जिला अस्पताल भेजा गया है।

सीओ जलेसर राघवेंद्र सिंह ने कहा कि महिला के पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस की जांच में सामने आया है कि महिला के प्लेटलेट्स गिरने के कारण अन्य किसी चिकित्सक के यहां महिला का इलाज चल रहा था। दो दिन पहले इसके यहां भर्ती कराया गया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सक्ती गोलीकांड : कांग्रेस ने बनाई जांच समिति, रामकुमार...

रायपुर। सक्ती जिले के ग्राम जोंगरा में गोली मारकर युवती पूर्णिमा चौहान की नकाबपोश युवकों द्वारा की गई हत्या के मामले की जांच के...

छत्तीसगढ़ में चमकेगा हीरा! महासमुंद के बलौदा-बेलमुंडी में बड़ी...

रायपुर, 27 जून 2026। छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा को नई पहचान दिलाने की दिशा में एक बहुत बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया गया है।...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घर के सामने नशीली...

दुर्ग। अवैध नशीली टेबलेट की बिक्री करने वाले आरोपी को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भिलाई के स्टेशन मरोदा क्षेत्र में आरोपी युवक...

दुर्ग में दो यूट्यूबर्स पर दूसरी FIR, वीडियो हटाने...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जुड़े कथित इंस्टाग्राम चैट विवाद में फंसे 2 यूट्यूबर्स सागर साहू और पुष्पराज...