मदद बैंक लेकर सुपेला के इस वार्ड पहुंची MIC मेंबर रीता सिंह गेरा; 30 से अधिक बुजुर्ग महिलाओं का किया सम्मान 

संजय सिंह, भिलाई। भिलाई नगर निगम की एमआईसी मेंबर रीता सिंह गेरा द्वारा मदद बैंक की शुरुआत की गई है। इस मदद बैंक के जरिए जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं उनके घर इलाज के लिए बेटियों की शादी के लिए और भी अन्य प्रकार की समस्याओं से लड़ने के लिए मददगार साबित होगा। इसी के साथ ही बस्तियों में जाकर बुजुर्ग महिलाओं का सम्मान किया गया।

जब उन महिलाओं को सम्मान के लिए आमंत्रित किया गया तो उनमें से कुछ की आंखें भी नम हो गई। उनका कहना था की पहली बार कोई हमारे बीच आया है और हमें सम्मानित कर रहा है। रीता हमारी बेटी जैसी है इस कार्यक्रम में लगभग 30 से ज्यादा बुजुर्ग महिलाओं का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर रीता सिंह गेरा ने कहा कि, सुपेला पांच रास्ता, वार्ड-17 में वृद्धजनों से आशीर्वाद प्राप्त कर उनका सम्मान किया। सभी माताओं से मुझे एक अभिभावक सा एहसास और स्नेह प्राप्त होता है, इस अपनेपन के लिए मैं सदैव उनकी आभारी हूं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...