मदर टेरेसा नगर में लोगों ने दी दिवंगत विधायक भसीन को श्रद्धांजलि… बेटी दिव्या कार्यक्रम में हुईं शामिल, याद कर आँखें हुई नम

भिलाई। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के दिवंगत विधायक के याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जा रहा हैं। गुरुवार को वार्ड नंबर 31 मदर टेरेसा नगर में पार्षद प्रियंका भोला साहू के नेतृत्व में स्वर्गीय विद्या रतन भसीन को श्रद्धांजलि देने का कार्यक्रम रखा गया। आज के कार्यक्रम में उपस्थित स्वर्गीय विद्या रतन भसीन की पुत्री दिव्या भसीन विशेष रुप से उपस्थित थी कार्यक्रम में उपस्थित साहू समाज के पूर्व अध्यक्ष लखन लाल साहू एवं साहू समाज के अध्यक्ष किरपा राम साहू ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, “आदरणीय भसीन ने समाज को भरपूर सहयोग दिया अपने कार्यकाल में उन्होंने साहू समाज को अनेक सौगात दी यहां तक की यह भवन भी जहां आज हम बैठे हैं उन्हीं की देन है अतः हम सभी समाज के तरफ से भसीन जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए साहू समाज के युवा शाखा के प्रदेश उपाध्यक्ष भोला साहू ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित किया एवं कहा कि भसीन साहू समाज को जब भी जरूरत पड़ी हमेशा साहू समाज के साथ खड़े रहे एवं समाज को जिस चीज की जरूरत पड़ी भवन हो या सड़क कभी भी उन्होंने समाज को निराश नहीं किया अभी वर्तमान में ₹700000 का जो भवन बन रहा वह भसीन जी की देन है।

अतः हम समाज के तरफ से उनको श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता त्रिलोचन सिंह अपने उद्बोधन में कहा कि भसीन जी हमेशा भिलाई की विकास के बारे में सोचते थे सभी को अपना परिवार समझते थे कभी भी किसी समस्या को लेकर जाने से वह निराश नहीं करते थे सभा में उपस्थित नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र सिंह अरोरा ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वर्गीय भसीन हमेशा क्षेत्र की विकास के लिए आगे रहते थे वैशाली नगर की जनता को उन्होंने अनेक सौगात दिए यही कारण था कि वैशाली नगर के जनता ने एक बार महापौर उनको दो बार विधायक बनाया भसीन के जो भी अधूरे कार्य पड़े हैं वह हम सब मिलकर पूरा कराएंगे कार्यक्रम में वार्ड नंबर 30 की पार्षद सत्य राजकुमार जायसवाल वार्ड नंबर 33 के पार्षद शैलजा राजू वार्ड नंबर 31 के पार्षद प्रियंका साहू वार्ड 36 पार्षद विनोद चेलक एवं सैकड़ों की संख्या में महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन भारतीय जनता पार्टी के मंडल के अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने किया एवं आभार प्रदर्शन जयंत साहू ने किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...