रिसाली निगम में कर्मचारियों ने कार्यालय के गेट पर दिया धरना… कार्यालय में पसरा सन्नाटा… कमिश्नर ने प्लेसमेंट से लिया काम; जानिए वजह

रिसाली। दुर्ग जिले के रिसाली नगर पालिक निगम के कर्मचारी शुक्रवार को धरना देते गेट पर ही बैठे रहे। इस दौरान कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा। आयुक्त आशीष देवांगन कार्यालय पहुंचे और प्लेसमेंट कर्मचारियों से रूटिन का कार्य कराया। अपनी मांगों को लेकर निगम कर्मचारी सुबह 10 बजे से मुख्य गेट पर जमा हो गए थे। इस दौरान उन्होंने मांग क्यो जायज है इस पर नुक्कड़ सभा भी की।

कर्मचारियों ने मांग पूरा करने नारे भी लगाए। कर्मचारियों का कहना था कि वे नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराते है, लेकिन उन्हे वाजिब हक नहीं मिल रहा है। सरकार उन्हें उपेक्षित कर रही है। प्रदर्शनकारियों में स्वायत्तशासी शासकीय कर्मचारी संघ रिसाली के अध्यक्ष गोपाल सिन्हा, पूर्व अध्यक्ष जगरनाथ कुशवाहा, चंद्रपाल हरमुख के अलावा नलनिश मिश्रा, विवेकरंगनाथ, किरण वर्मा, अखिलेश वर्मा, कमलेश, टेकराम आदि उपस्थित थे।

आंदोलन का असर रिसाली निगम क्षेत्र के दैनिक कार्य जैसे साफ सफाई व जल प्रदाय बाधित नहीं हुआ। कार्य की जिम्मेदारी एक दिन पूर्व ही प्लेसमेंट के तहत कार्य करने वाले कर्मचारियों को दे दी गई थी। आयुक्त ने सुबह माॅर्निंग विजिट के तहत दैनिक होने वाले कार्यो का भी निरीक्षण किया। आवश्यक पेंडिग फाइलों का निराकरण करने के बाद आयुक्त विजिट पर निकल गए। इस दौरान उन्होंने निगम क्षेत्र में चलने वाले कार्याे का निरीक्षण किया और संबंधित एजेंसी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

KH ग्रुप ऑफ़ स्कूल में सेलिब्रेट किया गया मदर्स...

भिलाई नगर। केएच ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने 10 मई , शनिवार को मदर्स डे सेलिब्रेशन किया। कार्यक्रम में पहुंची माताओं को बच्चों ने वेलकम...

CG – मेडिकल कॉलेज की नर्स ने किया सुसाइड:...

Medical college nurse commits suicide रायपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक नर्स ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सुसाइड का कारण अज्ञात है। मामला...

बदले गए महासमुंद DEO: बोर्ड परीक्षा में रहा खराब...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जीरो टॉलरेंस नीति और परिणाम आधारित कार्यशैली का असर अब स्पष्ट रूप से दिखने लगा है। राज्य शासन के...

भारत और पाकिस्तान के मध्य संघर्ष पर लगा विराम:...

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मध्य एक राहत की खबर आ रही है। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने जानकारी...

ट्रेंडिंग