सब्जी वाले ने रखा बाउंसर! सोने-चांदी की तरह टमाटर और मिर्ची की कर रहे है सुरक्षा… सब्जी छूने पर भी लगाया है प्रतिबंध… VIDEO हुआ वायरल, देखिए

डेस्क। टमाटर का ‘भाव’ इन दिनों आसमान पर है। वाराणसी समेत देश के कई शहरों में टमाटर का दाम पेट्रोल से ज्यादा हो गया है। पखवाड़े पहले तक टमाटर 15 से 20 रुपये प्रति किलो मिल रहा था जो जुलाई के पहले दिन से ही लगातार महंगा होता चला जा रहा है। वाराणसी में टमाटर 120 से 150 रुपये प्रति किलो मिल रहा है। इसे देखते हुए लंका क्षेत्र के नगवां में सब्जी बेचने वाले अजय फौजी ने विरोध जताने के लिए अपनी दुकान पर बाउंसर को तैनात किया है। उसने पोस्टर भी लगाया है। जिसमें लिखा है कि पहले पैसे तब टमाटर। कृपया टमाटर को न छुएं। जिसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनकी दुकान के सामने दो बाउंसर देखे जा सकते हैं। ये बाउंसर दुकान की ओर बढ़ रहे एक ग्राहक को रोक देते हैं और उसे हिदायत देते हैं कि वह टमाटर को दूर से देखे। छूने की कोशिश न करे।

अजय फौजी से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा, ‘बाउंसर हमने इसलिए लगाए हैं क्योंकि टमाटर की महंगाई आप लोग देख रहे हैं। आप लोगों को पता चल रहा होगा कि टमाटर के लिए मारपीट, लूट, मारा-पीटा जा रहा है। कई जगह ये घटना हुई है। हमने टमाटर मंगाया हुआ था, इसलिए यहां पर वाद-विवाद न हो, इसलिए हमने बाउंसर लगा रखे हैं।’ उन्होंने कहा कि महंगाई से इतने त्रस्त हैं मोदी जी के राज में। अब इस महंगाई के समय में आपको 160 रुपये किलो टमाटर बिक रहा है। कोई 50 ग्राम कोई 100 ग्राम ले रहा है।

अजय फौजी की दुकान पर दो पोस्टर भी लगे दिखाई दे रहे हैं। इन पोस्टरों पर ‘पहले पैसा बाद में टमाटर’ और ‘कृपया टमाटर और मिर्च को नहीं छुएं’ लिखा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अखिलेश यादव ने भी बीजेपी सरकार पर चुटकी ली है। उन्होंने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि बीजेपी सरकार टमाटर को जेड श्रेणी की सुरक्षा दे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...