मोहन मरकाम बने मंत्री: राजभवन में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने मंत्री पद की दिलाई शपथ… जोधपुरी शूट पहनकर कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष… CM बघेल सहित कई मंत्री रहे मौजूद

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित राजभवन में कांग्रेस विधायक मोहन मरकाम ने मंत्री पद की शपथ ली। राजभवन में आयोजित शपथ समारोह में जोधपुरी शूट पहनकर मोहन मरकाम पहुंचे। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने मोहन मरकाम को मंत्री पद की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावा मंत्री जयसिंह अग्रवाल, रविंद्र चौबे, कवासी लखमा, अनिला भेड़िया, पूर्व सांसद नंदकुमार साय, वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा समेत अनेक विधायक मंत्रीगण और बउ़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे। शपथ लेने के बाद मरकाम ने मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने पर सीएम भूपेश बघेल का आभार व्यक्त किया।

आपको बता दे की दो दिन पहले कांग्रेस का अध्यक्ष बदला गया। मोहन मरकाम के स्थान पर दीपक बैज की प्रदेश की कमान दी गई। अब मोहन मरकाम को भूपेश कैबिनेट में स्थान दिया गया है। माना जा रह है सरकार और संगठन में कुछ और बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कुछ मंत्रियों के विभागों में परिवर्तन हो सकता है तो कुछ को नई जिम्मेदारी मिलेगी।

प्रदेश अध्यक्ष के पद हटाकर मंत्री बनाए गए मोहन मरकाम बनाए गए डॉक्टर प्रेमसाय टेकाम की जगह लेंगे ऐसी चर्चा है। इसके साथ ही चर्चा है कि कई मंत्रियों के विभागों में फेरबदल हो सकता है। वहीं डिप्टी टीएस सिंहदेव को कुछ और विभाग दिए जा सकते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जमीन विवाद में महिला को टोनही कहकर प्रताड़ित करने...

सूरजपुर। रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम परशुरामपुर में जमीन के पुराने विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट, अभद्रता और टोनही प्रताड़ना का...

सिंगापुर प्रवास का पहला दिन : उद्योगपतियों को सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा नामांकन के उपरांत सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन (SBF)...

युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पिता ने बहू...

धमतरी। शहर से लगे रत्नाबांधा गांव में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान जयप्रकाश देवांगन...

नकली सोने के जेवर गिरवी रखकर 8.25 लाख की...

दुर्ग। सिटी कोतवाली पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने नकली सोने के जेवरात को असली बताकर गिरवी रखने और 8 लाख 25 हजार...