दुर्ग के आमटी डैम में डूबे दोनों युवक का मिल शव: कल बाइक धोने के दौरान हुआ था हादसा… पैर फिसलने से नदी के तेज बहाव में बह गए थे… SDRF की टीम लगातार कर रहीं थी खोज, 18 घंटे बाद मिला दोनों दोस्तों का शव

दुर्ग। दुर्ग जिले में कल शिवनाथ नदी पर बने आमटी स्टॉप डैम में बाइक धोने के दौरान बड़ा हादसा हो गया था। बाइक धोने के दौरान दो युवकों का पैर फिसल गया और फिर नदी के तेज बहाव में बह गए।। जिसके बाद एसडीआरएफ टीम की रेस्क्यू ऑपरेशन जारी था। डैम में बहे दो दोस्तों के शव को रेस्क्यू टीम ने खोज निकाला है। गुरुवार को दोनों दोस्त स्टॉप डैम पहुंचे थे। बाइक धोने के दौरान ये हादसा हो गया था। घटना की सूचना के बाद गोताखोर की टीम ने रेस्क्यू शुरू किया और 18 घंटे बाद शव को नदी से निकाल लिया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक नदी में बहे युवक का नाम चुम्मन ठाकुर (20) पिता सतन ठाकुर और मिथलेश सोनी (18) पिता विक्की सोनी था। दोनों अंडा के ही रहने वाले थे। चुम्मन, मिथलेश और उसके चार दोस्त अंडा से कुछ दूर विनायकपुर के पास शिवनाथ नदी में बने आमटी स्टॉप डैम की तरफ गए थे।

चुम्मन ने अपनी बाइक को धोने के लिए स्टॉप डैम में चढ़ाया। गुरुवार दोपहर ढाई से तीन बजे के बीच शिवम और चुम्मन बाइक धो ही रहे थे कि अचानक उनका पैर फिसल गया और दोनों बाइक के साथ नदी के तेज बहाव में चले गए। उनके दोस्तों ने शोर मचाया लेकिन दोनों का कहीं पता नहीं चला। आसपास मौजूद लोगों ने अंडा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एसडीआरएफ दुर्ग की टीम को बुलाया।

एसडीआरएफ के हबीब रिजवी ने बताया कि सूचना मिलते ही उनकी टीम आमटी स्टॉप डैम पहुंची। इसके बाद से वो लोग लगातार नदी के तेज बहाव में ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर दोनों लड़कों को खोजा, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला था। एसडीआरएफ की टीम ने शाम हो जाने से अपना रेस्क्यू ऑपरेशन बीच में ही रोक दिया। जिसके बाद आज फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया जिसमें टीम को सफलता मिली।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ: कमल वैष्णव बने दुर्ग...

छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ ने अपने संगठानात्मक विस्तार के तहत शासकीय प्राथमिक शाला शंकर नगर, दुर्ग के सहायक शिक्षक एलबी कमल वैष्णव को...

दुर्ग में चोको पाई के एक बैच की बिक्री...

दुर्ग। बच्चों के बीच लोकप्रिय चॉकलेटेड बिस्किट चोको पाई को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दुर्ग जिले में खाद्य एवं औषधि विभाग ने...

कलयुगी बेटे ने की माता-पिता की हत्या, शवों को...

सरगुजा। जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र के सपड़ा गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपने ही...

जन्मदिन से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़...

रायपुर। राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। गली में भरे बारिश के पानी में बच्चों के...