CG ब्रेकिंग: पूर्व मंत्री टेकाम राज्य योजना आयोग के बने अध्यक्ष… मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा… कल ही शिक्षा मंत्री के पद से दिया था इस्तीफा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंग टेकाम को सरकार ने राज्य योजना आयोग का अध्यक्ष बनाया गया हैं। प्रेमसाय सिंह टेकाम को राज्य योजना आयोग का अध्यक्ष बनाकर कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है।

आपको बता दे कि एक दिन पहले ही टेकाम ने शिक्षामंत्री के पद सें इस्तीफा दे दिया था। प्रेमसाय सिंह के मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद मोहन मरकाम को मंत्री बनाया गया है। आज ही कांग्रेस विधायक मोहन मरकाम ने मंत्री पद की शपथ ली। मोहन मरकाम को राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंद्र ने मंत्री पद की शपथ दिलाई।

इस दौरान समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, मंत्री जयसिंह अग्रवाल, रविंद्र चौबे, कवासी लखमा, अनिला भेड़िया, पूर्व सांसद नंदकुमार साय, वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा सहित कई विधायक मौजूद थे। शपथ लेने के बाद मरकाम ने मुख्यमंत्री सहित वरिष्ठ मंत्रियों से आशीर्वाद लिया। हालांकि उन्हें कौन सा मंत्रालय मिलेगा ये अभी तय नहीं है. फिलहाल उन्हें आदिम जाति कल्याण विभाग सौंपने की चर्चा चल रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जमीन विवाद में महिला को टोनही कहकर प्रताड़ित करने...

सूरजपुर। रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम परशुरामपुर में जमीन के पुराने विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट, अभद्रता और टोनही प्रताड़ना का...

सिंगापुर प्रवास का पहला दिन : उद्योगपतियों को सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा नामांकन के उपरांत सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन (SBF)...

युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पिता ने बहू...

धमतरी। शहर से लगे रत्नाबांधा गांव में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान जयप्रकाश देवांगन...

नकली सोने के जेवर गिरवी रखकर 8.25 लाख की...

दुर्ग। सिटी कोतवाली पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने नकली सोने के जेवरात को असली बताकर गिरवी रखने और 8 लाख 25 हजार...