15 जुलाई से फिर इतने दिनों के लिए खुलेगा हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी का पोर्टल; साई कॉलेज में नए पाठ्यक्रम BA, MSC गणित, MSC बॉटनी और MA इंग्लिश के लिए भी कर सकेंगे ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म

दुर्ग-भिलाई। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग में एडमिशन लेने वालों के लिए गुड न्यूज़ है। इस सत्र के लिए प्रवेश पोर्टल एक बार फिर से 15 जुलाई को खुलेगा। इस दौरान छात्र साई महाविद्यालय (साई कॉलेज) सेक्टर 6 भिलाई कॉलेज कोड 337 के लिए अन्य कोर्स के अलावा छात्र नए पाठ्यक्रम बीए, एमएससी गणित, एमएससी बॉटनी एवं एमए अंग्रेजी के लिए भी छात्र अब आवेदन कर सकेंगे। उपरोक्त जानकारी देते हुए साई कॉलेज के डायरेक्टर हरमीत सचदेव ने बताया कि कॉलेज में पीजीडीसीए, बीएससी , बीकॉम, बीसीए , बीबीए, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी, एमएससी केमिस्ट्री, एम एस सी कंप्यूटर साइंस, एमकॉम, बी लिब, डीसीए के लिए भी प्रवेश हेतु इच्छुक छात्र कल दिनांक 15 जुलाई से प्रवेश हेतु आवेदन कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी दुर्ग द्वारा यह प्रवेश पोर्टल 15 जुलाई से 20 जुलाई तक खोला जा रहा है तथा जिन छात्रों ने अब तक प्रवेश नहीं लिया है, उन्हे इसका लाभ ले कर तत्काल प्रवेश फॉर्म भर कर प्रवेश ले लेना चाहिए।

साई कॉलेज में बीसीए, बीबीए, बीएससी एवं बीकॉम की कक्षाएं 18 जुलाई से प्रारंभ की जा रही हैं तथा शेष रिक्त सीटों में प्रवेश प्रक्रिया साथ साथ में जारी रहेगी। प्रवेश प्रक्रिया हेतु साई कॉलेज के द्वारा छात्रों की सुविधा हेतु एक हेल्पलाइन नंबर 7880201027 भी जारी किया गया है, जिसमे छात्र फोन कर के प्रवेश संबंधी सभी डाउट पूछ सकेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नवविवाहिता गर्लफ्रेंड को लेकर भागा बॉयफ्रेंड : शादी से...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शादी के महज 45वें दिन एक नवविवाहिता अपने बॉयफ्रेंड के साथ ससुराल से फरार हो गई। दोनों करीब...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामला : फरार दो आरोपियों पर...

भिलाई/दुर्ग। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी के चर्चित मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दुर्ग पुलिस ने...

बोलेरो सवारों का आतंक : ASI के बेटे को...

कोरबा। शहर के मानिकपुर पुलिस सहायता केंद्र क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात बोलेरो सवार युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि बोलेरो...

यूपी के कौशांबी में छत्तीसगढ़ पुलिस टीम पर हमला,...

रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के एक मामले की जांच के सिलसिले में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पर ग्रामीणों...