CG में रफ्तार ने ले ली जान: दो दोस्तों के बीच हो रहीं थी बाइक रेस… तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई… एक की मौत, एक की हालत गंभीर

दो दोस्तों के बीच हो रहीं थी बाइक रेस, तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बड़ा हादसा हुआ है। जिसमे एक युवक की मौत हो गई है। वहीं एक युवक की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है की दोनों दोस्त बाइक से रेस लगा रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार बाइक के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के कारण एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

पूरी घटना बालको थाना के अंतर्गत आने वाली कॉफी पॉइंट के जंगल से लगी सड़क पर घटित हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम दीपक भास्कर बताया जा रहा है जो की बालको के सेक्टर 4 का निवासी था।दरअसल मृतक युवक दीपक भास्कर अपने अन्य साथी के साथ मिलकर जंगल में बाइक कि रेस लगा रहा था।

वहीँ दोनों दोस्त अलग-अलग बाइक में सवार होकर जा रहे थे फोटो शूट करने के लिए उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। बाइक के तेज रफ़्तार होने से वह अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। जिस दौरान उन सभी को गंभीर रूप से चोट आयी साथ ही बाइक के भी परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना के दौरान गंभीर रूप से घायल दीपक को बालकों के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे बेहतर उपचार के लिए निजी अस्पताल में रिफर कर दिया गया बावजूद इसके उसकी जान नहीं बच सकी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सीएम का सिंगापुर यात्रा : छत्तीसगढ़ को मिले ₹43,600...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सिंगापुर यात्रा के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास और निवेश के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की।...

वीबी-जी राम जी में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, तीन...

बलौदाबाजार। विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी-जी राम जी) के प्रभावी क्रियान्वयन में लापरवाही बरतना तीन ग्राम रोजगार सहायकों को भारी पड़...

CG Crime : शादी का झांसा देकर युवती से...

सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 24 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती की...

RTE रिकॉर्ड पर हाईकोर्ट सख्त: शून्य सीट दिखाने पर...

बिलासपुर। शिक्षा के अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत निजी स्कूलों में आरक्षित सीटों का सही रिकॉर्ड पेश नहीं करने पर हाईकोर्ट ने कड़ी नाराजगी...