भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिंसा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के लिये गठित की महिलाओं की 5 सदस्यीय समिति, सांसद सरोज पांडेय होंगी कमेटी की संयोजक

डेस्क। पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान से शुरु हुई हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. लगातार हिंसा का दौर जारी है. ऐसे में भाजपा की ओर से लगातार बंगाल के हिंसा प्रभावित इलाकोंं का दौरा किया जा रहा है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिंसा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने और हिंसा के दौरान राज्य में महिलाओं के खिलाफ किए गए कथित अत्याचारों पर एक रिपोर्ट सौंपने के लिए पार्टी की महिला सांसदों की पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है. यह समीति बंगाल के विभिन्न इलाकों का दौरा करने के बाद रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को सौपेंगी.

भाजपा सांसद सरोज पाण्डेय को बनाया गया है समिति का संयोजक
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पश्चिम बंगाल के पंचायत चुनावों में महिलाओं पर हुए अत्याचार एवं व्यापक पैमाने पर हुई हिंसा की जांच के लिए पार्टी की महिला सांसदों की एक जांच समिति का गठन किया है. यह समिति पश्चिम बंगाल के हिंसा ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करेगी तथा विशेष कर हिंसा से प्रभावित महिलाओं से बातचीत करेगी. इसमें भाजपा सांसद सरोज पाण्डेय (संयोजक), भाजपा सांसद रमा देवी, भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी, भाजपा सांसद कविता पाटीदार, भाजपा सांसद संध्या राय को शामिल किया गया है. यह जांच समिति शीघ्र ही अपनी रिपोर्ट जेपी नड्डा को सौपेंगी.

फैक्ट फाइंडिंग कमेटी ने भी हिंसा प्रभावित इलाकों का किया था दौरा
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा गठित की गई फैक्ट फाइंडिंग कमेटी ने पश्चिम बंगाल में आकर हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा किया है. फैक्ट फाइंडिंग कमेटी ने हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा करने के साथ ही राज्यपाल से मुलाकात भी की थी. अब भाजपा की 5 सदस्यीय महिला समिति बंगाल का दौरा कर महिलाओं की तकलीफों को समझने का प्रयास करेगी. गौरतलब है कि बंगाल में पंचायत चुनाव की घोषणा के बाद से ही हिंसा का दौर जारी है. हिंसा में कई लोग घायल हुए है तो कई लोग बेघर हुए है. कई लोगों की मौत हो चुकी है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सीएम का सिंगापुर यात्रा : छत्तीसगढ़ को मिले ₹43,600...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सिंगापुर यात्रा के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास और निवेश के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की।...

वीबी-जी राम जी में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, तीन...

बलौदाबाजार। विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी-जी राम जी) के प्रभावी क्रियान्वयन में लापरवाही बरतना तीन ग्राम रोजगार सहायकों को भारी पड़...

CG Crime : शादी का झांसा देकर युवती से...

सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 24 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती की...

RTE रिकॉर्ड पर हाईकोर्ट सख्त: शून्य सीट दिखाने पर...

बिलासपुर। शिक्षा के अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत निजी स्कूलों में आरक्षित सीटों का सही रिकॉर्ड पेश नहीं करने पर हाईकोर्ट ने कड़ी नाराजगी...