भाजपा के प्रदर्शन पर वोरा का तंज, बोले- भूपेश है तो भरोसा है, शहर की जनता को है विश्वास, हम जो कहते हैं वह करके दिखाते है

दुर्ग। दुर्ग में भाजपा का प्रदर्शन चल रहा है। आज इसे लेकर दुर्ग शहर विधायक अरूण वोरा ने प्रेस रिलीज जारी कर तंज किया है। दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ विधायक एवं राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा ने कहा है कि भूपेश है तो भरोसा है और भरोसा है तो प्रदेश का विकास है। दुर्ग शहर की जनता का कांग्रेस के प्रति एक अटूट विश्वास बन गया है। चुनाव का समय करीब आता देख भाजपाई आंदोलन धरना प्रदर्शन रैली व घेराव करके केवल नौटंकी बाजी कर रहे है। शहर की जनता अगले चुनाव में इसका करारा जवाब देगी।
विधायक वोरा ने कहा है कि 15 वर्ष तक प्रदेश व शहर के साथ 20 वर्ष तक नगर निगम में शासन करने के बाद भी भाजपा ने शहर व प्रदेश का अपेक्षित विकास नही किया। राज्य में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनी है। तब पूरे प्रदेश के साथ शहर में विकास दिखाई दे रहा है। इससे भाजपा की बैचेनी घबराहट और बौखलाहट बढ़ गई है और पिछले 4 साल तक कुम्भकर्णी निद्रा में सोए भाजपाई चुनाव को करीब आता देख जाग गए है। भाजपाईयों की आंखो में काली पट्टी बंधी हुई है और उन्हे शहर का विकास दिखाई नही दे रहा है। श्री वोरा ने कहा कि आंदोलन करने वाले भाजपाई पहले शहर की जनता को इसका जवाब दे कि अपने कार्यकाल में जीई रोड का निर्माण क्यो नही किया, अस्पताल में सुविधाए क्यो नहीं बढ़ाई, शिक्षा को बेहतर बनाने की दिशा में क्या-क्या कार्य किए। श्री वोरा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद 64 करोड़ की लागत से जीई रोड का उन्नयन व सौदर्यीकरण, पूरे शहर में प्रकाश व्यवस्था, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के माध्यम से शिक्षा को बेहतर बनाने का कार्य किया गया है। जिला अस्पताल में 24 करोड़ की लागत से क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण हो रहा है। पर्यटन के क्षेत्र में 15 करोड़ से भी अधिक राशि से ठगड़ाबांध पिकनिक स्पाट का काम पूर्णता की ओर है। शहर में मेन रोड से लेकर गली मोहल्लों तक सड़को का जाल बिछ गया है। जनता को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने अमृत मिशन के कार्य को गति प्रदान की गई है। खेल प्रेमियो को 10 करोड़ की लागत से हॉकी के लिए एस्ट्रो टर्फ मैदान की स्वीकृति दी गई है। शहर के विभिन्न स्थानों में हमर क्लीनिक की शुरुआत हो चुकी है। शहर की जनता को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ भी मिल रहा है। कांग्रेस के कार्यकाल में शहर में हुए विकास की फेहरिस्त बहुत बड़ी है। शहर में हुआ विकास शहर की जनता के सामने है। भाजपा के शासनकाल में बनी पुष्ट वाटिका व चौपाटी चौपट हो चुकी है। वाटर ट्रीटमेंट प्लाट लगाने के नाम पर दिखाया सब्जबाग धराशाई हो चुका है। श्री वोरा ने कहा कि कांग्रेस भाजपा की तरह जनता के वादाखिलाफी नहीं करती। हम जो कहते है वह करके दिखाते है। भाजपा चाहे कितना भी आंदोलन व धरना प्रदर्शन कर ले इससे कुछ भी हासिल होने वाला नहीं है। शहर की जनता का आशीर्वाद फिर कांग्रेस को मिलेगा और प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार पुन: सत्तासीन होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सक्ती गोलीकांड : कांग्रेस ने बनाई जांच समिति, रामकुमार...

रायपुर। सक्ती जिले के ग्राम जोंगरा में गोली मारकर युवती पूर्णिमा चौहान की नकाबपोश युवकों द्वारा की गई हत्या के मामले की जांच के...

छत्तीसगढ़ में चमकेगा हीरा! महासमुंद के बलौदा-बेलमुंडी में बड़ी...

रायपुर, 27 जून 2026। छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा को नई पहचान दिलाने की दिशा में एक बहुत बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया गया है।...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घर के सामने नशीली...

दुर्ग। अवैध नशीली टेबलेट की बिक्री करने वाले आरोपी को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भिलाई के स्टेशन मरोदा क्षेत्र में आरोपी युवक...

दुर्ग में दो यूट्यूबर्स पर दूसरी FIR, वीडियो हटाने...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जुड़े कथित इंस्टाग्राम चैट विवाद में फंसे 2 यूट्यूबर्स सागर साहू और पुष्पराज...