सीएम बघेल से विधायक अरुण वोरा ,मेयर बाकलीवाल समेत MIC सदस्यों ने की मुलाकात: जनहित में सेवारत कर्मचारियों के लिए 2000 करोड़ की सौगात देने दिया धन्यवाद

दुर्ग। गुरुवार को वरिष्ठ कांग्रेस विधायक एवं राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा के नेतृत्व में महापौर धीरज बाकलीवाल व महापौर परिषद के सदस्यों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें अनुपूरक बजट में शासकीय सेवारत कर्मचारियों, संविदा कर्मियों व दैनिक वेतन भोगियों को 2 हजार करोड़ की सौगात देने धन्यवाद ज्ञापित किया।

विधायक वोरा ने सीएम को धन्यवाद देते हुए कहा कि केंद्र की विफल नीतियों से देश मे बढ़ रही महंगाई से प्रदेश की जनता को लगातार राहत मिल रही है मुख्यमंत्री की दूरदर्शिता एवं कुशल नेतृत्व के कारण ही अब किसानों, पशुपालकों के साथ ही लाखों शासकीय कर्मचारियों, संविदा कर्मियों व दैनिक वेतन पर कार्यरत लोक सेवकों को भी बड़ी राहत प्रदान की गई है।

गौरतलब है कि अनुपूरक बजट में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 5 लाख से अधिक शासकीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने के साथ ही संविदा कर्मी, अतिथि शिक्षकों, पटवारी, आरक्षकों, मितानिनों, पंचायत सचिव व ब्लॉक कोऑर्डिनेटर सभी वर्ग के वेतन व भत्तों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। वोरा के साथ महापौर धीरज बाकलीवाल एमआईसी दीपक साहू, हामिद खोखर, संजय कोहले, भोला महोबिया, कुलेश्वर साहू ने भी श्री बघेल को पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें धन्यवाद दिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में दो यूट्यूबर्स पर दूसरी FIR, वीडियो हटाने...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जुड़े कथित इंस्टाग्राम चैट विवाद में फंसे 2 यूट्यूबर्स सागर साहू और पुष्पराज...

यातायात मुख्यालय से जब्त एक्टिवा चोरी, गाड़ी लेने पहुंचे...

रायपुर। राजधानी में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। यातायात मुख्यालय परिसर में जब्त कर खड़ी की...

नवविकास की राह पर अग्रसर बस्तर : जगरगुण्डा पहुंचने...

रायपुर। बस्तर अब भय और हिंसा की पहचान से आगे बढ़कर विकास, विश्वास और जनसहभागिता के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। कभी...

रिश्वतखोरों पर ACB का डबल अटैक, पटवारी और बिजली...

बिलासपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बिलासपुर जिले के रतनपुर और मस्तूरी क्षेत्र में दो...