भिलाई में देशी कट्‌टा और कारतूस लेकर बेच रहे थे गांजा…GRP ने दो आरोपियों को पकड़ा, भेजा जेल

भिलाई। टि्वनसिटी में नशे के कारोबारियों का बड़ा जाल फैला हुआ है। लगातार इस तरह के कारोबारियों को पुलिस पकड़ रही है। इसी के मदेनजर जीआरपी चरोदा ने मुखबिर की सूचना पर दो युवकों को दबिश देकर गिरफ्तार किया है।


आरोपियों के खिलाफ जीआरपी ने नारकोटिक एक्ट और 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। जीआरपी चरोदा प्रभारी महेन्द्र प्रसाद ने बताया कि एंटी क्राइम की टीम के साथ मिलकर सूचना मिलने पर एच केबिन बीएवाई चरोदा के पास से बलांगीर उड़िसा निवासी प्रशांत नंदा और संतोष क्षत्रिय को पकड़ा गया।

उनके पास से पास रखे दो बैग भी बरामद किया है। जिसमें 4 किलो 60 ग्राम गांजा बरामद किया है। जिसकी कीमत 40 हजार रुपए आंकी गई है। इसके अलावा दो देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस भी जीआरपी ने आरोपियों से जब्त किया है। कार्रवाई में जीआरपी विभागीय निरीक्षक दया कुर्रे, चौकी प्रभारी महेंद्र प्रसाद, आरक्षक मन्नू प्रजापति, लक्षण गाइन जीआरपी एंटी क्राइम से विष्णु सुमन, प्रकाश सोनी, भगवान दास पुरेना शामिल थे

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति अब स्कूली पाठ्यक्रम का हिस्सा, कक्षा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति, लोकपरंपराओं, इतिहास और लोकजीवन से अब स्कूली विद्यार्थी सीधे जुड़ेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत पर आधारित...

सीएम साय और दोनों डिप्टी सीएम के खिलाफ सोशल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा के खिलाफ सोशल मीडिया पर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने के...

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...