दुर्ग-भिलाई में आफत की बारिश: बिजली गिरने से महिला की मौत…घंरों के टीवी और फ्रिज समेत कई इलेक्ट्रॉनिक सामान उड़ गए

भिलाई। बीती रात आफत की बारिश हुई है। दुर्ग-भिलाई के अलग-अलग इलाकों में बारिश से जनहानि की खबरें आई। बारिश में बिजली गिरने से महिला की मौत हो गई। वहीं इलेक्ट्रॉनिक सामान भी उड़ गए। अचानक हुई बारिश में बिजली कड़की है। इसकी वजह से इलेक्ट्रॉनिक सामान उड़ गए।

जानकारी के मुताबिक, आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। नंदिनी पुलिस ने बताया कि ग्राम हरदी निवासी उलूपी बाई शाम 5 बजे 21 जुलाई को अपने खेत मे काम कर 5 महिलाओं के साथ घर लौट रही थी।

इस दौरान खेत मे ही उलपी बाई के ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई। घटना में उलूपी की मौके पर मौत हो गई। अन्य महिलाएं सुरक्षित है। वहीं दूसरी घटना नूतन चौक भिलाई तीन की है। जहां शुक्रवार की शाम तेज बारिश होने से बिजली कड़की और आसपास के लोगों के घरों का सामान उड़ गया। बताया जा रहा है कि प्रदीप अग्रवाल के मकान के तीसरी मंजिल के ऊपर बिजली गिरा। यहां के घरों का टीवी , फ्रिज, ऐसी समेत कई जगह का बिजली मीटर भी जलने की खबर है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...