VIDEO: CG में IAS रानू साहू को ED ने किया गिरफ्तार… स्पेशल कोर्ट में किया पेश… इतने दिनों की मिली रिमांड; देर रात तक चली थी रेड; जानिए मामला

  • ED ने IAS रानू साहू के ठिकानों में कल मारी थी रेड
  • आज IAS को अरेस्ट कर स्पेशल कोर्ट में किया गया पेश
  • विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत ने 3 दिनों का दिया रिमांड

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ED की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। कोल स्कैम में ED ने छत्तीसगढ़ की आईएएस अफसर रानू साहू को गिरफ्तार कर लिया है। रानू साहू को रायपुर की विशेष कोर्ट में पेश किया गया। ED ने 14 दिनों की रिमांड मांगी पर कोर्ट ने 3 दिनों की रिमांड दी है और IAS रानू साहू को ED के हवाले पूछताछ के लिए सौंप दिया है। रानू साहू वर्तमान में कृषि विभाग में संचालक के पद पर पदस्थ थीं। इससे पहले रानू रायगढ़ जिले की कलेक्टर रह चुकी हैं। आपको बता दें इससे पहले समीर विश्‍नोई को ED ने गिरफ्तार किया था। विश्‍नोई अभी जेल में हैं।

रायपुर में विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत ने आईएएस अधिकारी रानू साहू को 3 दिन के रिमांड पर ईडी के हवाले कर दिया है। 25 जुलाई को एक बार फिर रानू साहू को न्यायालय में पेश किया जाएगा। ED ने अफसर की 14 दिन की रिमांड मांगी है। शुक्रवार देर रात तक रानू साहू के देवेंद्र नगर स्थित सरकारी आवास में प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छापेमारी की थी। इस छापेमारी में मिले अहम सबूतों के मुताबिक रानू साहू करोड़ों रुपए के हेर-फेर में शामिल थीं, फिलहाल मामले की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...