बैंक कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी: सिर्फ 5 दिन करना होगा काम, मिल सकती हैं 2 साप्ताहिक छुट्टियां, जानें कब होगा ऐलान?

डेस्क। बैंक कर्मचारियोें के लिए खुशखबरी है. बैंकों में हर हफ्ते होने वाली छुट्टी में बड़ा बदलाव हो सकता है. भारत में बैंक प्ताह में केल पांच दिन ही खुले रहेंगे और 2 दिन छुट्टियां रह सकती है. इस पर अभी विचार चल रहा है. अगर सबकुछ सही रहता है, तो इस पर फैसला 28 जुलाई को किया जा सकता है. फिलहाल बैंकों में रविवार के अलावा हर दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी रहती है.

एक रिपोर्ट के मुताबिक, इंडियन बैंकिंग एसोसिएशन (IBA) अगले हफ्ते शुक्रवार को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के साथ बैठक में यह फैसला ले सकता है. यूएफबीयू ने 19 जुलाई को कहा कि उन्होंने पिछली चर्चा में 5 बैंकिंग दिवस शुरू करने का मुद्दा उठाया था.

बढ़ जाएंगे काम करने के घंटे
अगर सप्ताब में 5 दिन काम करने वाला प्रस्ताव लागू होता है तो सभी कर्मचारियों को दैनिक काम करने वाले घंटों में 40 मिनट का इजाफा करना होगा. इसी को लेकर 28 जुलाई की बैठक में चर्चा किए जाने की संभावना है. इसके साथ ही वित्त मंत्रालय और आरबीआई की तरफ से भी मंजूरी मिलना जरूरी है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...