भिलाई में सैकड़ों युवाओं ने थामा कांग्रेस का हाथ… कई भाजपा के सदस्य शामिल; MLA यादव ने सभी का पुष्प गुच्छ से किया स्वागत

भिलाई। भिलाई में सैकड़ों युवाओं ने थामा कांग्रेस का हाथ। इनमें कई भाजपा के सक्रीय सदस्य भी है। नगर विधायक देवेंद्र यादव के काम से प्रभावित होकर भाजपा के सक्रिय सदस्यों और वार्ड 46 दुर्गा मंदिर वार्ड और छावनी के सैकड़ों युवाओं ने कांग्रेस का हाथ थामा है। दुर्गा मंदिर वार्ड के युवा टीम में संदीप साहू,सूर्य चौधरी,प्रशांत कुमार, राजीव सिंह,शंकर चौधरी, राकेश वर्मा,सूरज म्हाते,विकाश चौधरी,चंचल चौधरी (मिथुन),रवि कृष्णा,आदि कनोजिया,शुभम कंजोईया,उदय,श्रीणु,वनीश,आशिन अली,ललित कुमार,घुपतेश चौधरी,राहुल चौधरी,अनिकेत सहनी,हिमांशु निर्मलकर,रोहित कुमार,साहिल यादव,हर्ष कुमार,श्रवण कुमार शाह,अरविंद चौधरी,राजेश शाह,सुजल, अरविंद,कृष्णा, क्रिश,वेदांत साहू,सुजीत राय छतरी,कुंदन भास्कर,शंकर दयाल सिंह,जीतू कुमार,पुष्कर सिंह राजपूत,कुलदीप पासवान,कामरान अहमद,अंकित साहू,रोहन साहू, पुलकित कुमार शामिल हुए।

इसके अलावा हरेली त्यौहार पर्व के अवसर पर भाजपा सदस्यों व पदाधिकारियों ने भाजपा का दामन छोड़ कर कांग्रेस से हाथ मिलाया। मिली जानकारी के अनुसार, वार्ड 40 छावनी के भाजपा के करीब 40 ऐसे सदस्य है जो सालों से भाजपा के सक्रिय सदस्य रहे और भाजपा का झंडा उठाते रहे हैं। उन्होंने बताया कि, छावनी श्रमिक क्षेत्र में भाजपा के शासनकाल में कभी कोई विकास कार्य नहीं हुआ। लोगों की पीड़ा सुनने वाला कोई नहीं था पर अब जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है और जब से भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव है तब से जनता के हित और विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है। क्षेत्र में चौतरफा विकास हुआ। शासन भी गरीब असहाय लोगों के लिए कई जन हितेषी योजनाएं चला रही हैं जिससे प्रभावित होकर उन्होंने कांग्रेस प्रवेश किया है।

कांग्रेस प्रवेश करने वालों में रूपचंद्र हिरवानी, नूतन बघेल, लक्ष्मण साहू, विक्की सोनी, लाल सिंह साहू, विकास साहनी, राजू विश्वकर्मा, विक्रम वर्मा, राहुल देवांगन, सुनील जैना, विजय पाठक, पूरन प्रजापति, गजेंद्र साहू, विकास यादव, विनय साहू, जितेंद्र तिवारी, मनीष सोनी, नीरज पाठक, मनहरण यादव,भोला तिवारी, राजू साहू, भोला यादव, राजेंद्र यादव, सुरेंद्र साहू, रूपेश कुमार, सोनू बंजारे, मनीष साहू, मदन देवांगन, तब्बू विश्वकर्मा, ओमकार सूर्यवंशी, राजेंद्र देवांगन, घनश्याम साहू, सावन साहु, होला राम सिन्हा, टिंकू यादव, भरत साहू, लेखू साहू, ओम महाराज, कांत साहू शामिल हुए है।

इनके अलावा महिलाओं में चंद्रकला वर्मा, आशा साहू योगेश्वरी साहू, सुलोचना यादव , उषा ताम्रकार, लता साहू, सरस्वती देवांगन, कुसुम साहू, चमेली, ललिता, श्यामा साहू, मंजू यादव, अनु साहू, सावित्री सिन्हा, ज्योति साहू, पूर्णिमा साहू, लता निशा आदि है। गत दिनों वार्ड 40/41 छावनी श्रमिक नगर में हरेली पर्व का आयोजन किया गया था। वार्ड वासियों ने मिलकर आयोजन किया था। जिसके अतिथि विधायक देवेंद्र यादव थे। उनके समक्ष लोगों ने कांग्रेस प्रवेश किया और कांग्रेस के साथ मिल का जनहित में काम करने की शपथ ली। इस दौरान विधायक देवेंद्र यादव ने कांग्रेस परिवार में शामिल होने वाले सभी सदस्यों को पुष्प गुच्छ व कांग्रेस का गमछा भेंट कर सब को कांग्रेस प्रवेश कराया और सब का स्वागत -सम्मान किया है। इस अवसर पर विधायक यादव ने कहा कि आप सब ने कांग्रेस परिवार पर जो विश्वास किया है। वह विश्वास हमेशा बना रहेगा। हम सब का उद्देश्य प्रदेश की जनता के हित और विकास के लिए काम करना है। शासन की जनहित के योजनाओं को जनता तक पहुंचा है। कांग्रेस परिवार में सभी का स्वागत कर सब का आभार व्यक्त किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...