भाजपा ने वार्डवासियों के साथ घेरा निगम का जोन ऑफिस: बारिश के बाद घरों और कॉलोनियों में घुसा पानी… पार्षद मुकेश ने कहा- निगम ने नहीं लिया कोई संज्ञान 

भिलाई। भिलाई नगर निगम जोन ऑफिस-1 नेहरु नगर का भाजपा ने शुक्रवार को घेराव किया। वार्ड वासियों की भी उपस्थिति रही। नगर पालिक निगम भिलाई वार्ड क्रमांक 2 स्मृति नगर के पार्षद मुकेश अग्रवाल ने बताया कि, वर्षा ऋतु के शुरुआत में ही स्मृति नगर वार्ड में कई जगह जलभराव की स्थिति है। मुख्य सड़कें जलमग्न है कॉलोनियों में लोगों के घरों में पानी अंदर घुस रहा है। इन सभी समस्याओं से नगर निगम को लगातार अवगत कराया जा रहा था किंतु निगम द्वारा किसी प्रकार का कोई संज्ञान नहीं लिया गया। मेरे कार्यकाल के प्रारंभ से ही वार्ड की समस्याओं से नगर निगम को लगातार अवगत कराया जा रहा था। इन समस्याओं में कई गंभीर समस्याएं भी है।

मुकेश अग्रवाल ने आगे कहा कि, पत्राचार के माध्यम से निगमायुक्त एवं जिला कलेक्टर को लगातार अवगत कराया जा रहा है। परंतु नगर निगम द्वारा किसी भी प्रकार का संज्ञान नहीं लिया जा रहा था जिसे देखते हुए पार्षद मुकेश अग्रवाल के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष के मार्गदर्शन में नेता प्रतिपक्ष भोजराज सीना, वरिष्ठ पार्षद महेश वर्मा, जिला प्रवक्ता संजय सिंह, जिला मीडिया प्रभारी रमेश दादर, सुपेला मंडल अध्यक्ष रूप राम साहू, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्षा स्वीटी कौशिक, सुपेला मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष स्नेहा शुक्ला, उर्मिला उपाध्याय युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा, जिला महामंत्री रितेश सिंह ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष सौरभ जयसवाल, जिला मंत्री सौरभ चटर्जी, मनदीप सिंह, रोहित दुबे, दीपक त्रिपाठी व अन्य सैकड़ों कार्यकर्ताओं शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...