दुर्ग में ऑमलेट खाने गया था युवक… बदमाशों ने कर दिया जानलेवा हमला, एक आरोपी गिरफ्तार; जानिए पूरा मामला

दुर्ग। दुर्ग जिले पुरानी रंजिश के चलते युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। दरहसल एक युवक ऑमलेट खाने गया हुआ था। उसी वक्त तीन बदमाशों द्वारा उस पर ताबड़तोड़ हमला किया गया। फरार होने वाले आरोपियों में पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धारा 307,427,34 के तहत जुर्म दर्ज किया है।

अंडा थाना प्रभारी अंडा अम्बिका प्रसाद ध्रुव ने बताया कि ईतवारी बाजार अंडा निवासी नरेन्द्र कुमार मारकंडे, जग्गू उर्फ जागेश्वर, गौतम चंद्राकर ठेले में अमलेट खाने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान मिलपारा अंडा निवासी विकास बघेल 23 वर्ष, विनय और बादल भी वहां पहुचे थे। पुरानी रंजिश के चलते विनय, विकास, बादल लोहे का राड, चाकू और बियर के बाटल से युवकों पर प्राणघातक हमला कर मौके से फरार हो गए।

हमला के बाद जम्मू उर्फ जागेश्वर, गौतम चन्द्राकर किसी तरह अपनी जान बचाकर भागे। इतना ही नहीं तीनों आरोपियों ने ठेला के सामान और बाइक में भी जमकर तोड़फोड की थी। पुलिस जांच के बाद विकास बघेल को पकड़ा है। उसके पास से पुलिस ने घटना के समय पहना हुआ कपडा, आलजरब जब्त कर सीलबंद किया। दो फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। कार्रवाई में एसआई सुन्दरलाल नेताम, धन्नु, महिला आरक्षक जेस्मिका कुम्हारे का अह्म योगदान रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...